Digvijaya Singh: इमरती देवी ने दिग्विजय सिंह को दिया बड़ा ऑफर, कांग्रेस में हड़कंप

Digvijaya Singh: मध्यप्रदेश कांग्रेस में जारी आंतरिक खींचतान और राज्यसभा की तीसरी सीट गंवाने के बाद पैदा हुए विवाद को भुनाने में भारतीय जनता पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस के अंदर वरिष्ठ नेताओं की कथित अनदेखी के आरोपों के बीच सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बड़ा ऑफर दिया है। इमरती देवी ने दिग्विजय सिंह को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है।

जीतू पटवारी का वो इशारा

एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मुख्य सीट से दूसरी कुर्सी पर शिफ्ट होने का इशारा किया गया था। इस वीडियो के सार्वजनिक होते ही भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने सबसे वरिष्ठ चेहरे दिग्विजय सिंह को लगातार साइडलाइन और अपमानित कर रही है। वीडियो वायरल होते ही इमरती देवी से लेकर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला और युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर ने कांग्रेस की गुटबाजी पर हमला बोला है।

दिग्विजय का सम्मान नहीं : इमरती देवी

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेत्री इमरती देवी ने कांग्रेस संगठन और जीतू पटवारी के मैनेजमेंट पर जमकर भड़ास निकाली। इमरती देवी ने कहा कि जब से जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, तब से पूरी पार्टी डामाडोल हो चुकी है। कांग्रेस में अब कोई सीनियर नेता नहीं बचा है और दिग्विजय सिंह जी का वहां कोई सम्मान नहीं रह गया है। कांग्रेस कभी भाजपा की बराबरी नहीं कर सकती। भाजपा एक विशाल समुद्र है, दिग्विजय सिंह का यहां स्वागत है, यदि वे आते हैं तो उन्हें सम्मान दिया जाएगा।

कांग्रेस का हाई-वोल्टेज पलटवार

इमरती देवी के इस न्योते पर दिग्विजय सिंह के सुपुत्र व विधायक जयवर्धन सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मोर्चा खोलते हुए करारा पलटवार किया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि इमरती देवी दूसरों को न्योता देने से पहले भाजपा के अंदर खुद की और अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की स्थिति देख लें। दिग्विजय सिंह इस दुनिया के आखिरी इंसान होंगे, अगर पूरी कायनात भी खत्म हो जाएगी, तब भी वे भाजपा में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़