लखनऊ/ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज हो गई है। यूपी में जातिगत वोटों को साधने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी बिसात बिछाने में जुट गई हैं।
भाजपा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को 'यादव वोट' साधने के लिए सक्रिय कर दी है। एक हफ्ते में दो बार मुख्यमंत्री मोहन यादव का उत्तर प्रदेश दौरा हुआ। जिसमें कार्यक्रम के जरिए यादव वोट बैंक पर फोकस किया गया।
माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सुप्रीम अखिलेश यादव के वोट बैंक को काटने के लिए भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री मोहन यादव के माध्यम से यादव वोट पर फोकस कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से फ्री हैंड किया है। अब देखना यह कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के जातिगत समीकरण को कैसे मैनेज करते है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के इसी हफ्ते में वाराणसी दौरे के बाद, अब 12 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का दौरे पर है।









