भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होगी। आयोजन के लिए 11 वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली में 1 से 1.5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा है।

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली
भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गठबंधन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। रैली के प्रबंधन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी 11 वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है। सभी नेताओं को अलग-अलग काम का जिम्मा देकर भीड़ जुटाने से लेकर आयोजन की व्यवस्थाओं तक की जिम्मेदारी तय की गई है।

एक से डेढ़ लाख भीड़ जुटाने का दावा

रैली में एक लाख से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। आयोजन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के भोपाल पहुंचने की संभावना है।

बाबा साहब अंबेडकर को करेंगे याद

रैली से पहले राजधानी में संविधान बचाओ मार्च भी निकाला जाएगा। यह मार्च बोर्ड ऑफिस चौराहे से शुरू होकर आगे बढ़ेगा। इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर गठबंधन के नेता उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस आयोजन के जरिए विपक्षी दल संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश देने की तैयारी में हैं।

विपक्षी एकजुटता का प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन की इस रैली को विपक्षी एकजुटता के बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाने के लिए संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रमुख नेता भी अभी से कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी

7 minutes ago

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

28 minutes ago

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

about 1 hour ago

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

about 1 hour ago

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

about 2 hours ago

Bhopal Gas Tragedy 1984 की उस काली रात से 2026 तक... पढ़े अनकहे किस्से सिर्फ खबर डिजिटल पर

about 2 hours ago

और पढ़ें

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन
किसान समाचार

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
कानून और अदालत

शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा
राजनेता प्रोफाइल

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा

 मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
नेशनल पॉलिटिक्स

मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज