Indore News: इंदौर के 29 स्थल शांत परिक्षेत्र घोषित... अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Indore News: इंदौर के 29 स्थल शांत परिक्षेत्र घोषित... अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ शहर में कानून-व्यवस्था, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 29 महत्वपूर्ण स्थलों को शांत परिक्षेत्र घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शांत परिक्षेत्र में प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को शामिल किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य इन संवेदनशील स्थलों के आसपास शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना है। जारी सूची में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित अस्पताल, कॉलेज, स्कूल और अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं।

प्रमुख अस्पताल शांत परिक्षेत्र में शामिल
शांत परिक्षेत्र की सूची में एमवाय अस्पताल, जिला अस्पताल धार रोड, बॉम्बे हॉस्पिटल विजय नगर, कन्वेनिएंट हॉस्पिटल (सीएचएल) एमआईजी, भंडारी हॉस्पिटल विजय नगर, अरविंदो हॉस्पिटल सांवेर रोड और मानसिक चिकित्सालय बाणगंगा शामिल हैं। इसके अलावा चोईथराम अस्पताल, गोकुलदास अस्पताल, चाचा नेहरू एवं डेंटल अस्पताल, यूनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल दशहरा मैदान, बीसीएम कोकिलाबेन हॉस्पिटल निपानिया, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल नंदानगर, एमटीएच हॉस्पिटल कोठारी मार्केट के पास और अपोलो राजश्री हॉस्पिटल विजय नगर को भी शांत परिक्षेत्र घोषित किया गया है।

सांसद गजेंद्र पटेल ने की हिंदू युवाओं से पांच बच्चे पैदा करने की अपील… अलग-अलग समुदायों का किया जिक्र

स्कूल-कॉलेज भी सूची में
प्रशासन ने कई शैक्षणिक संस्थानों को भी इस दायरे में रखा है। इनमें जीजामाता गर्ल्स कॉलेज मोती तबेला, गोविंदराम सक्सेरिया इंजीनियरिंग कॉलेज, होल्कर साइंस कॉलेज, सत्य साईं स्कूल विजय नगर, न्यू गर्ल्स डिग्री कॉलेज किला मैदान, गुजराती कॉलेज और क्रिश्चियन कॉलेज शामिल हैं। खंडवा रोड पर भंवरकुआं से आईटी पार्क चौराहा स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस को भी शांत परिक्षेत्र की सूची में जगह दी गई है।

तिलक नगर क्षेत्र के कई संस्थान भी शामिल
प्रशासन की सूची में विशेष जुपिटर हॉस्पिटल तीन इमली, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ढक्कनवाला कुआं, मेडिकेयर हॉस्पिटल तिलक नगर के पास और भगवती नर्सिंग होम तिलक नगर के पास भी शामिल हैं। इसके साथ ही तिलक नगर पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर को भी शांत परिक्षेत्र घोषित किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, शहर के कुल 29 संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों को शांत परिक्षेत्र में शामिल किया गया है, ताकि इन स्थानों के आसपास शांति, सुरक्षा और अनुशासन का वातावरण कायम रखा जा सके।

MP News: कंप्यूटर बाबा ने उगला नया सियासी वायरस… सिंधिया समर्थकों को हैक करने की तैयारी?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़