बेटी की शादी को बनाया 101 बेटियों की खुशियों का जरिया, अवस्थी परिवार ने लिया 51-51 हजार रुपए देने का संकल्प

इंदौर के अवस्थी परिवार ने बेटी की शादी को 101 जरूरतमंद बेटियों के भविष्य से जोड़ दिया। परिवार प्रत्येक बेटी के विवाह में 51 हजार रुपए और शिक्षा के लिए हर साल 5100 रुपए की मदद करेगा।

बेटी की शादी को बनाया 101 बेटियों की खुशियों का जरिया
बेटी की शादी को बनाया 101 बेटियों की खुशियों का जरिया
सुनील बंशीवाल

इंदौर/खबर डिजिटल/ अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के साथ ही अवस्थी परिवार ने समाज की 101 बेटियों के भविष्य को संवारने की अनूठी पहल की है। परिवार ने सर्वसमाज की 101 बेटियों के विवाह में 51-51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया है। इतना ही नहीं, इन बेटियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए प्रत्येक वर्ष 5100 रुपए छात्रवृत्ति के रूप में देने का भी निर्णय लिया गया है। इस पहल की घोषणा के दौरान समारोह का माहौल भावुक हो गया। विकास अवस्थी सहित कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

बेटी के नाम पर खरीदी थी संपत्ति

विकास अवस्थी ने बताया कि उनकी बेटी के जन्म के समय उनके पिता अशोक अवस्थी ने बेटी के नाम पर एक संपत्ति खरीदी थी। उस समय विकास ने ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू ही किया था। पिता ने उन्हें भी इस संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में उन्हें लगा था कि इस रकम से लोडिंग वाहन खरीदकर कारोबार बढ़ाया जा सकता है, लेकिन पिता के दूरदर्शी फैसले का महत्व बेटी के विवाह के समय समझ आया। उसी संपत्ति ने बेटी की शादी की आर्थिक चिंता दूर कर दी।इसी अनुभव से प्रेरित होकर अवस्थी परिवार ने अपनी बेटी की खुशियों को दूसरी बेटियों के जीवन से जोड़ने का फैसला किया। परिवार और करीबी मित्रों के साथ विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि विवाह में अनावश्यक खर्च और दिखावे के बजाय जरूरतमंद बेटियों की मदद की जाएगी। इसके तहत 101 बेटियों के विवाह में 51-51 हजार रुपए देने का संकल्प लिया गया।

शादी में दिखावे के बजाय जरूरतमंद परिवारों का सहारा बनने की पहल

विकास अवस्थी का कहना है कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवार विवाह में खर्च कर लेते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों वाले परिवार कई बार सामाजिक प्रतिष्ठा और दिखावे के दबाव में कर्ज लेने को मजबूर हो जाते हैं। विवाह खुशियों का अवसर होना चाहिए, न कि किसी परिवार के लिए आर्थिक बोझ। इसी सोच के साथ परिवार ने जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया।

विवाह के साथ पढ़ाई का खर्च भी उठाएगा परिवार

अवस्थी परिवार ने बेटियों की शिक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जब तक चयनित 101 बेटियों का विवाह नहीं हो जाता, तब तक प्रत्येक वर्ष पिता अशोक अवस्थी की पुण्यतिथि पर हर बेटी को 5100 रुपए शिक्षा सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य आर्थिक परेशानी के कारण किसी भी बेटी की पढ़ाई रुकने से बचाना है। परिवार ने यह व्यवस्था भी तय की है कि यदि किसी वर्ष शिक्षा सहायता की राशि उपलब्ध कराना संभव नहीं हुआ, तो संबंधित बेटी के नाम 51 हजार रुपए की एफडी कराई जाएगी। इससे मिलने वाले ब्याज के जरिए शिक्षा सहयोग जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

तीन साल से 31 साल तक की बेटियां शामिल, धर्म और जाति का बंधन नहीं

इस पहल की खास बात यह है कि बेटियों के चयन में जाति, धर्म और सामाजिक वर्ग की कोई सीमा नहीं रखी गई। चयनित 101 बेटियों में ब्राह्मण, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न समुदायों की बेटियां शामिल हैं। मुस्लिम समाज की एक बेटी को भी संकल्प पत्र दिया गया है। इन बेटियों की उम्र 3 वर्ष से लेकर 31 वर्ष तक है। चयनित बेटियों में कई ऐसी हैं, जिनके माता-पिता नहीं हैं। कुछ के पिता का निधन हो चुका है, जबकि कुछ परिवार माता-पिता के अलग होने के कारण कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। एक बेटी के पिता पिछले छह वर्षों से लापता हैं। इन परिवारों की परिस्थितियों को देखते हुए इस पहल का महत्व और बढ़ जाता है।

तीन बेटियों को तत्काल सौंपे 51-51 हजार के चेक

कार्यक्रम में अवस्थी परिवार ने सभी 101 बेटियों को संकल्प पत्र प्रदान किए। इनमें से तीन बेटियों का विवाह अगले महीने होना तय है। इन तीनों को 51-51 हजार रुपए के चेक तत्काल सौंपे गए, जबकि शेष बेटियों को उनके विवाह के अवसर पर निर्धारित आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।

भावुक हुए विकास अवस्थी, विधायक गोलू शुक्ला की आंखें भी हुईं नम

कार्यक्रम के दौरान जब विकास अवस्थी ने अपने पिता की दूरदर्शिता और बेटी के भविष्य के लिए संपत्ति सुरक्षित करने के अनुभव को साझा किया, तो माहौल भावुक हो गया। उन्होंने बताया कि पिता के उस फैसले से मिली आर्थिक सुरक्षा ने उन्हें दूसरी बेटियों की मदद करने की प्रेरणा दी। अपनी बात रखते हुए विकास अवस्थी भी भावुक हो गए। विधायक गोलू शुक्ला की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। समारोह में मौजूद कई महिला और पुरुषों की आंखें भी नम हो गईं।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन, वैदिक विद्वान विनायक पांडे, विधायक गोलू शुक्ला, शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र विष्णु प्रसाद शुक्ला, शासकीय अधिवक्ता संजय शुक्ला, कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष बाबा दीक्षित, सूरज जोशी, चेतन अवस्थी और लक्की अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कन्नू मिश्रा ने किया।

खबर डिजिटल की तरफ से सराहना

अवस्थी परिवार की इस पहल ने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि बेटी की खुशी केवल अपने परिवार तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। विवाह में फिजूलखर्ची के बजाय किसी जरूरतमंद परिवार का सहारा बनना भी खुशियों को साझा करने का एक बेहतर तरीका हो सकता है। अपनी बेटी के विवाह को 101 बेटियों के सपनों और भविष्य से जोड़कर परिवार ने सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरक मिसाल पेश की।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कागजों पर मुस्तैदी, सड़क पर खूनी खेल! कटनी में देर रात होटल के सामने चले चाकू, पुलिसिया निगरानी कटघरे में।

7 minutes ago

बेटी की विदाई से पहले पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, इंतजार करती रह गई बेटी

43 minutes ago

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी

about 1 hour ago

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

about 2 hours ago

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

about 2 hours ago

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

about 2 hours ago

और पढ़ें

कागजों पर मुस्तैदी, सड़क पर खूनी खेल! कटनी में देर रात होटल के सामने चले चाकू, पुलिसिया निगरानी कटघरे में।
मध्यप्रदेश

कागजों पर मुस्तैदी, सड़क पर खूनी खेल! कटनी में देर रात होटल के सामने चले चाकू, पुलिसिया निगरानी कटघरे में।

बेटी की विदाई से पहले पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, इंतजार करती रह गई बेटी
राजस्थान

बेटी की विदाई से पहले पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम, इंतजार करती रह गई बेटी

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन
किसान समाचार

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
कानून और अदालत

शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा