दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन में इंदौर के कांग्रेसी होंगे शामिल... नेताओं ने पैक किया सामान!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन में इंदौर के कांग्रेसी होंगे शामिल... नेताओं ने पैक किया सामान!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इंदौर से भी कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, नेताओं को 11 अक्टूबर की रात या 12 अक्टूबर की सुबह तक दिल्ली पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी है। वहीं, इंदौर में भी लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA गठबंधन के दल मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

हारे-जीते विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को बुलाया
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में विभिन्न शहरों के कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें चुनाव जीतने और हारने वाले विधायक, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, निर्वाचित पार्षद, शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। निर्देशों के मुताबिक, सभी संबंधित नेताओं को 11 अक्टूबर की रात अथवा 12 अक्टूबर की सुबह तक दिल्ली पहुंचना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इंदौर के कुछ कांग्रेस नेता दिल्ली के लिए रवाना भी हो चुके हैं।

शहर कांग्रेस ने भी शुरू की तैयारी
दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने की जानकारी शहर कांग्रेस कार्यालय को देने के लिए कहा है। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि इंदौर से कितने नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने भी पदाधिकारियों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पार्टी स्तर पर नेताओं की उपस्थिति और उनके पहुंचने की जानकारी जुटाई जा रही है।

MP News: मुख्य सचिव की सख्ती के बाद एक्शन में आए कलेक्टर… हड़ताल खत्म कर काम पर लौटे पटवारी

रीगल चौराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने बनेगी मानव श्रृंखला
दिल्ली के कार्यक्रम के साथ इंदौर में भी INDIA गठबंधन के विभिन्न दल लोकतंत्र की रक्षा और कथित वोट चोरी के विरोध में एकजुटता दिखाएंगे। इसके लिए 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे रीगल चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मानव श्रृंखला बनाने का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों के मुताबिक, इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और गठबंधन से जुड़े अन्य दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का दिया संदेश
INDIA गठबंधन के संयोजक जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता प्रदर्शित करना है। उन्होंने कांग्रेसजनों और गठबंधन के सहयोगियों से मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि कथित वोट चोरी के मुद्दे पर जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सवालों को उठाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और इंदौर में होने वाली मानव श्रृंखला के जरिए कांग्रेस तथा INDIA गठबंधन के सहयोगी दल इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं। अब इन कार्यक्रमों में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर नजर रहेगी।

MP News: EPFO पेंशन के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता… 36 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को हर महीने मिलते हैं 1,000 रुपये से भी कम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़