संत सुधासागर जी महाराज को कोर्ट का समन, वकीलों पर टिप्पणी से जुड़ा मामला,4 दिसंबर को इंदौर न्यायालय में होना होगा पेश

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

इंदौर में दिगंबर जैन संत मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अधिवक्ताओं पर कथित टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि परिवाद के मामले में जिला न्यायालय ने उन्हें समन जारी किया है। कोर्ट ने 4 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
संत सुधासागर जी महाराज को कोर्ट का समन, वकीलों पर टिप्पणी से जुड़ा मामला,4 दिसंबर को इंदौर न्यायालय में होना होगा पेश

इंदौर/खबर डिजिटल/ दिगंबर जैन संत मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इंदौर जिला न्यायालय ने उन्हें एक मामले में समन जारी कर अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। यह मामला एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं को लेकर की गई उनकी कथित टिप्पणी से जुड़ा है। टिप्पणी से आहत इंदौर के अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी ने इसे मानहानिकारक बताते हुए न्यायालय में परिवाद दायर किया था।

विवादित टिप्पणी का मामला
न्यायालय की ओर से जारी समन के मुताबिक, मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को 4 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे इंदौर जिला न्यायालय में उपस्थित होना होगा। अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी ने अपनी शिकायत में संत की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे अधिवक्ता समुदाय की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

'वकील सुलह नहीं, झगड़ा करवाते हैं' टिप्पणी पर विवाद
दरअसल, विवाद की वजह मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की वह कथित टिप्पणी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'वकील सुलह नहीं, झगड़ा करवाते हैं।' अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से पूरे अधिवक्ता समुदाय की छवि प्रभावित होती है। इसी आधार पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया और परिवाद प्रस्तुत कर कानूनी हस्तक्षेप की मांग की। फिलहाल न्यायालय की ओर से समन जारी किए जाने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। अब 4 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की उपस्थिति और न्यायालय की आगे की कार्यवाही पर नजर रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़