Congress News: कांग्रेस में अंदरूनी कलह का नया दौर, वरिष्ठ नेता ने पूरे परिवार के साथ पार्टी छोड़ी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

इंदौर में जलसंकट को लेकर कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद सामने आया है. हाइड्रेंट विवाद के बाद एक वरिष्ठ नेता ने अपने परिवार सहित पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया, जिससे संगठन में हलचल मच गई है.
Congress News: कांग्रेस में अंदरूनी कलह का नया दौर, वरिष्ठ नेता ने पूरे परिवार के साथ पार्टी छोड़ी

इंदौर में कांग्रेस के भीतर चल रहा अंदरूनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश स्तर पर पहले से ही नेताओं के बीच वर्चस्व की खींचतान देखने को मिल रही है, वहीं अब जिला और शहर स्तर पर भी टकराव खुलकर सामने आने लगे हैं. इंदौर में जलसंकट से जुड़ा एक मामला अब पार्टी के भीतर ही बड़ी कलह का कारण बन गया है, जिसके चलते एक वरिष्ठ नेता ने अपने पूरे परिवार के साथ कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है.

पूरे परिवार के साथ कांग्रेस छोड़ेंगे ये नेता

यह विवाद तब शुरू हुआ जब टैंकर से पानी भरने को लेकर हाइड्रेंट पर कथित तौर पर कर्मचारियों के बीच बहस हो गई. वार्ड 20 की कांग्रेस पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर चंद्रशेखर पटेल ने आरोप लगाया कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के कर्मचारी ने टैंकर भरने के बाद हाइड्रेंट बंद कर दिया, जिससे अन्य लोगों को पानी नहीं मिल सका. इस बात पर आपत्ति जताने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया.

चंद्रशेखर पटेल ने वीडियो जारी कर कही ये बात

चंद्रशेखर पटेल ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वीडियो जारी किया और सपरिवार पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी. उनके साथ उनके बेटे अमित, जो युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हैं, और उनकी बहू, जो पार्षद हैं, ने भी पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है. इस फैसले से स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है.

चिंटू चौकसे पर लगाए गए गंभीर आरोप

उन्होंने अपने बयान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे पर गंभीर आरोप लगाए. पटेल का कहना है कि चौकसे न सिर्फ शहर अध्यक्ष हैं बल्कि नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, लेकिन वे अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभा रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पार्टी के भीतर ही ऐसा व्यवहार हो रहा है तो कांग्रेस जनता के मुद्दों पर कैसे मजबूती से लड़ पाएगी.

चंद्रशेखर पटेल ने क्या कहा

चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि वे अपने वार्ड के लोगों को किसी तरह पानी उपलब्ध करा लेंगे, लेकिन पार्टी के भीतर ही ऐसी स्थिति होना बेहद निराशाजनक है. उनका कहना था कि एक तरफ कांग्रेस भाजपा से मुकाबला करने की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को ही आपसी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़