इंदौर में सड़क विकास को रफ्तार: महापौर ने लिया मास्टर प्लान सड़क का जायजा, मई तक काम पूरा करने के निर्देश

इंदौर/ नरेंद्र महावर/ खबर डिजिटल/ तेजी से विकसित हो रहे शहर इंदौर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधानसभा क्षेत्र-02 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 स्थित मालवीय नगर मास्टर प्लान सड़क का स्थल निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निर्माण गुणवत्ता और गति पर फोकस

निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की गति और तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मालवीय नगर मास्टर प्लान सड़क का कार्य हर हाल में आगामी मई माह तक पूर्ण किया जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय पार्षद एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-higher-education-mou-latest-news/

नागरिकों से संवाद

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मौके पर उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों को और अधिक तेज गति से पूरा किया जाए।

भविष्य के इंदौर की तैयारी

महापौर ने कहा कि इंदौर को केवल वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं, बल्कि भविष्य के स्मार्ट और विकसित शहर के रूप में तैयार किया जा रहा है। मास्टर प्लान के अंतर्गत निर्माणाधीन सभी सड़कों के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/maksi-virat-hindu-sammelan-poster-vandalism-investigation/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़