सिहंस्थ-2028 की तैयारी: मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज का लोकार्पण, इंदौर-उज्जैन की दूरी होगी कम

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सिहंस्थ-2028 की तैयारी: मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज का लोकार्पण, इंदौर-उज्जैन की दूरी होगी कम

इंदौर/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी सौगात देते हुए मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लवकुश चौराहा पर 175 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित इस ब्रिज को आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इंदौर और विकास एक दूसरे के पर्याय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिहंस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए यह फ्लाईओव्हर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इसके माध्यम से यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत, यातायात जाम में राहत तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह परियोजना विकसित इंदौर एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक उपलब्धि है तथा आने वाले वर्षों में शहर की प्रगति और आधुनिक शहरी विकास की नई पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 175 करोड़ रुपये की लागत से ‍निर्मित यह परियोजना आधुनिक अधोसंरचना ‍विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस परियोजना की सबसे प्रमुख विशेषता इसकी त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था होना। प्रथम स्तर पर लवकुश चौराहे का सामान्य यातायात, द्वितीय स्तर पर वर्तमान फ्लाईओव्हर एवं मेट्रो रेल कॉरिडोर तथा तृतीय स्तर पर नया डबल लेयर फ्लाईओव्हर है। इससे चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रिज का अवलोकन कर इसकी सराहना भी की।

बताया गया कि इस ब्रिज का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है। लगभग 1450 मीटर लंबाई के इस फ्लाईओव्हर के निर्माण में 22 मीटर की ऊँचाई पर 65 मीटर लंबे एवं 24 मीटर चौड़े स्पान पर दो 400-400 टन वजनी स्टील बो-स्ट्रिंग गर्डर स्थापित किए गए हैं। कुल 800 टन स्टील संरचना का उपयोग इस परियोजना को प्रदेश की महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धियों में शामिल करता है।

कार्यक्रम में बताया गया कि इस परियोजना के प्रस्तावित कार्य में स्लिप रोड़/ एट-ग्रेड रोड/सर्विस रोड को चौड़ा करना और उससे जुड़े अन्य काम शामिल है। साथ ही सड़कों, फ्लाईओवर, स्लिप/सर्विस/एट-ग्रेड रोड और जंक्शन के लिए लाइटिंग का कार्य होना है। इसके अलावा फ्लाईओवर/ग्रीन बेल्ट की सुंदरता बढ़ाने के लिए लैंडस्केपिंग और बागवानी का कार्य शामिल है।

डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की एक भुजा के शुरू हो जाने के बाद अरविंदो से बाणगंगा की ओर जाने वाला यातायात प्रारंभ होगा। आगामी दिनों में इस फ्लाईओव्हर की दूसरी भुजा भी बनकर तैयार हो जायेगी, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

कार्यक्रम में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़