इंदौर/खबर डिजिटल/ इन दिनों इंदौर शहर में सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय चर्चा में बने हुए हैं, कभी वे सड़क पर लगे सियासी पोस्टर, बैनर का विरोध करते नजर आते हैं, तो कभी वे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाते हैं। कुछ इसी तरह उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी के दौरान एक पोस्टर लेकर नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया था। इंदौर के हृदय स्थल रीगल चौराहा पर अनशन पर भी बैठ गए थे। हाल ही में फूटी कोठी के सब्जी व्यापारियों को हटाने का विरोध करने के बाद उन्हें अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था। वहीं अबकी बार उन्होंने सांसद शंकर लालवानी के सामने अनोखी मांग रख दी।
क्या पूरा पत्र?, ये की मांग
प्रति,
माननीय श्री शंकर लालवानी जी
सांसद, इंदौर लोकसभा क्षेत्र
इंदौर (मध्य प्रदेश)
विषय: परिसीमन विधेयक का विरोध करने हेतु आग्रह।
माननीय सांसद महोदय,
इंदौर की जनता की ओर से आपसे आग्रह है कि संसद में प्रस्तुत परिसीमन विधेयक का विरोध करें तथा इसके वर्तमान स्वरूप में समर्थन न करें।
परिसीमन का विषय देश के लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व, राज्यों के अधिकारों और संघीय ढाँचे से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर व्यापक सार्वजनिक चर्चा, सभी राज्यों के साथ न्यायपूर्ण विचार-विमर्श और आम सहमति आवश्यक है।
हम अपेक्षा करते हैं कि आप इंदौर की जनता की भावनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए संसद में इस विधेयक के विरोध में अपना मत दर्ज कराएँ।
कृपया इंदौर की जनता की इस मांग को गंभीरता से लें।
सादर,
प्रहलाद पाण्डेय
इंदौर की जनता की ओर से
इंदौर, मध्य प्रदेश
ये फोटो भी किया पोस्ट










