Indore News: 50 करोड़ रुपये से बदलेगा यशवंत क्लब का स्वरूप… खेल सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

Indore News: 50 करोड़ रुपये से बदलेगा यशवंत क्लब का स्वरूप… खेल सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ शहर के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक यशवंत क्लब में खेल एवं आधारभूत सुविधाओं के व्यापक विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से क्लब के पुनर्विकास और आधुनिक सुविधाओं के निर्माण का कार्य अगले महीने से शुरू होगा। नई विकास योजना के तहत खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ ही सदस्यों के लिए कई नई सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यह जानकारी यशवंत क्लब के चेयरमैन जितेंद्र जैन 'जीतू' ने स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के 'रूबरू' कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 92 वर्ष पुराने यशवंत क्लब के लिए तैयार किए गए नए मास्टर प्लान को मंजूरी मिल चुकी है और इसके तहत चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे।

पहले चरण में खेल सुविधाओं का विस्तार
जैन ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में जिम्नेजियम, टेबल टेनिस, बिलियर्ड्स, स्नूकर, बैडमिंटन और लॉन टेनिस जैसी खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही क्लब परिसर में मेहमानों के लिए 26 आधुनिक गेस्ट रूम तथा लगभग 400 लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल भी बनाया जाएगा। प्रस्तावित सभी विकास कार्य अगले चार वर्षों में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्लब की ऐतिहासिक पहचान और मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए ही नए निर्माण किए जाएंगे।

4,200 सदस्य, बढ़ सकती है सदस्यता फीस
उन्होंने बताया कि वर्तमान में यशवंत क्लब के करीब 4,200 सदस्य हैं। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद 100 नए सदस्यों को क्लब से जोड़ा गया, जिनसे प्रति सदस्य 25 लाख रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) सदस्यता शुल्क लिया गया। इससे क्लब को लगभग 30 करोड़ रुपये की आय हुई है। जैन ने कहा कि वर्तमान में क्लब का मासिक सदस्यता शुल्क मात्र 600 रुपये है, जिसे समयानुकूल संशोधित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस विषय पर आगामी वार्षिक आमसभा (ओजीएम) में सदस्यों की सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-21-lakh-tree-plantation-revati-range-bl-santosh-kailash-vijayvargiya/

खेल गतिविधियों की नई पहचान
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि एक समय यशवंत क्लब की पहचान मुख्य रूप से कार्ड रूम और बार तक सीमित थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसकी छवि तेजी से बदली है। अब क्लब खेल गतिविधियों, फिटनेस और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली के केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। सुबह और शाम बड़ी संख्या में सदस्य यहां वॉक, व्यायाम और विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं।

मल्टीलेवल पार्किंग की भी तैयारी
सदस्यों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था का विस्तार भी प्रस्तावित है। इसके लिए मल्टीलेवल पार्किंग का प्रारंभिक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

इंटर क्लब प्रतियोगिताओं को मिलेगा बढ़ावा
जैन ने बताया कि यशवंत क्लब का देश और विदेश के कई प्रतिष्ठित क्लबों से एफिलिएशन है। विकास कार्य पूर्ण होने के बाद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की इंटर क्लब खेल प्रतियोगिताओं और अन्य आयोजनों के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे क्लब की पहचान और मजबूत होगी।

जितेंद्र जैन 'जीतू' जैन का प्रवीण खारीवाल ने किया स्वागत
प्रारंभ में यशवंत क्लब के चेयरमैन जितेंद्र जैन 'जीतू' जैन का स्वागत स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, कमल कस्तूरी, विजय गुंजाल, दीपक माहेश्वरी, सुनील जैन, राजू घोलप,संजय मेहता,संतोष रुपेता, शैलेंद्र श्रीमाल ने किया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हर्ष जैन भी उपस्थित थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-bjp-political-appointments-organizational-deadlock-factionalism-mp/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़