भस्मारती : VIP की एक दिन पहले देना होगी जानकारी

भोपाल: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती को लेकर बनाए नियम लगातार टूट रहे हैं। यहां आने वाले वीआईपी महाकालेश्वर मंदिर समिति के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले महाकाल मंदिर में गर्भगृह में प्रतिबंध के बावजूद फिर से वीआईपी को प्रवेश दिया गया।

इस बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र सांसद श्रीकांत शिंदे, उनकी पत्नी व दो अन्य लोगों ने गर्भगृह में प्रवेश कर पूजा अर्चना की। गर्भगृह में चारों ने 6 मिनट तक पूजा अर्चना की। इस मामले को लेकर समिति पर कांग्रेस पार्टी की ओर से भेदभाव के आरोप लगाए है। तो वहीं मंदिर समिति की देश व प्रदेश में किरकिरी हो रही है।

इस सबसे अधिक परेशानी यहां आने वाले आम श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ती है। इसके बाद श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़ की ओर से भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रात:काल होने वाली भस्म आरती के दौरान नन्दी मण्डपम की व्यवस्था कुछ बदलाव किया गया है। इसमें सभी शासकीय विभागों को सूचित किया गया है कि वे अपने विभाग के माध्यम से प्रात:कालीन भस्म आरती में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट/अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं की सूची एक दिवस पूर्व विभाग के प्रमुख द्वारा हस्ताक्षर के बाद रात 8 बजे तक प्रशासक कार्यालय में उपलब्ध करायें।

तो नहीं दिया जाएगा प्रवेश

मंदिर समिति सूत्रों के अनुसार नए बदलाव के तहत श्रद्धालुओं की पात्रता अनुसार नन्दी मण्डपम में स्थान उपलब्ध होने की दशा में नन्दी मण्डपम की अनुमति पास अलग से जारी किया जाएगा। इसके बाद ही विशिष्ट/अतिविशिष्ट श्रद्धालु को भस्म आरती के दौरान नन्दी मण्डपम में प्रवेश दिया जायेगा। किसी भी शासकीय विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा में सूचना प्रदान नहीं करने अथवा सीधे मंदिर पहुंचने पर सम्बन्धित विशिष्ट/अतिविशिष्ट श्रद्धालु को भस्म आरती के दौरान नन्दी मण्डपम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। तो वहीं शासकीय विभागों के सत्कार कर्मचारियों को भस्म आरती के दौरान मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।

बता दें ​कि भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रात:कालीन होने वाली भस्म आरती में श्रद्धालुओं की कुशल दर्शन व्यवस्था के अन्तर्गत शासकीय विभागों के माध्यम से भस्म आरती में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट/अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं के साथ आगन्तुक शासकीय विभाग के सत्कार कर्मचारियों का प्रवेश मानसरोवर भवन तक निर्धारित किया गया है। सत्कार कक्ष से मंदिर के कर्मचारियों द्वारा अतिविशिष्ट श्रद्धालुओं को दर्शन करा सकेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़