अंतराष्ट्रीय महिला दिवस : कोरिया मोदक लड्डू से जुड़ी महिलाओं की कहानी

Korea Modak Laddu : हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला International Women's Day महिलाओं के अधिकार और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से महिला शक्ति की एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। यहां बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आनी में स्व-सहायता समूह की महिलाएं मिलकर कोरिया मोदक नामक लड्डू तैयार कर रही हैं, जो गर्भवती महिलाओं के बेहतर पोषण और शिशु के जन्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

दो स्व सहायता समूह की पहल

इस पहल में ज्योति महिला स्व-सहायता समूह और मां शारदा स्व-सहायता समूह की करीब 22 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले कोरिया मोदक रागी, सत्तू, गुड़, मूंगफली, तिल, चना, जौ और घी से तैयार किए जाते हैं। गर्भावस्था के पांचवें महीने से लेकर प्रसव तक महिलाओं को रोजाना दो लड्डू दिए जाते हैं, जिससे उन्हें आयरन, प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा मिल सके।

पहल के निकले रिजल्ट

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह कोशिश है कि हर पात्र गर्भवती महिला तक यह पौष्टिक आहार पहुंचे। इस पहल के परिणाम भी सामने आए हैं। जिले में कम वजन वाले शिशुओं के जन्म के मामलों में करीब 57 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि लगभग 95.9 प्रतिशत नवजात शिशुओं का जन्म वजन 2.5 किलोग्राम से अधिक पाया गया है। साथ ही 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव भी सुनिश्चित हुआ है।

रोजाना तैयार होते है 7 हजार मोदक

वर्तमान में रोजाना करीब 7 हजार कोरिया मोदक तैयार किए जा रहे हैं और अब तक 18 लाख से अधिक लड्डू वितरित किए जा चुके हैं। इस काम से जुड़ी हर महिला को हर महीने करीब 15 हजार रुपये की आय हो रही है।

क्या कहती है महिलाएं?

समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि पहले उन्हें अंदाजा नहीं था कि छोटे से प्रयास से समाज में इतना बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। आज उन्हें गर्व है कि उनके द्वारा बनाए गए लड्डू गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बना रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़