ईश्वरचंद्र विद्यासागर महाविद्यालय का रजत जयंती समारोह संपन्न

रीवा/जवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा जिले के जवा स्थित ईश्वरचंद्र विद्यासागर महाविद्यालय का रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही मानव जाति के कल्याण और क्षेत्रीय विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना एक पवित्र उद्देश्य के साथ की गई थी और यह संस्थान निरंतर प्रगति करते हुए क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के योगदान को स्मरण करते हुए उसे अविस्मरणीय बताया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/secret-meeting-of-madhya-pradesh-bjp-list-of-appointments-to-be-released-today/

उन्होंने कहा कि रजत जयंती समारोह किसी भी संस्था की यात्रा का मूल्यांकन करने का अवसर होता है। रीवा जिले में तेजी से विकास हो रहा है और इसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाने और संतुलित आहार पर भी जोर दिया। उन्होंने जानकारी दी कि दिसंबर तक जवा अंचल के 400 से अधिक गांवों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि जवा क्षेत्र के छात्र लगातार प्रावीण्य सूची में स्थान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज निर्माण में भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।
वहीं विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा कि शिक्षा देश और क्षेत्र के विकास की आधारशिला है। जवा में महाविद्यालय की स्थापना उस समय हुई जब उच्च शिक्षा की अत्यधिक आवश्यकता थी। उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/a-new-corporation-will-be-formed-in-madhya-pradesh-to-operate-liquor-shops/

कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के संरक्षक रमाशंकर मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि वर्ष 1994 में महाविद्यालय की स्थापना हुई थी और तब से यह शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान दे रहा है। प्राचार्य के.के. शुक्ला ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन, पूर्व छात्रों का सम्मान तथा अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के विस्तारित भवन का लोकार्पण एवं परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्णिमा तिवारी, वीरेन्द्र गुप्ता, व्यंकटेश पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि, प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष मिश्रा ने किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़