गया में श्राद्ध-पिंडदान के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, जबलपुर से 6 फेरे लगाएगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

पितृपक्ष में गया जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे जबलपुर-गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जबकि रानी कमलापति-गया स्पेशल का जबलपुर में ठहराव रहेगा. दोनों ट्रेनों से श्राद्ध और पिंडदान के लिए गया जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.
गया में श्राद्ध-पिंडदान के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, जबलपुर से 6 फेरे लगाएगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

पितृपक्ष के दौरान गया जाकर श्राद्ध और पिंडदान करने की तैयारी कर रहे जबलपुर और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत भरी व्यवस्था की है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने जबलपुर और गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस विशेष ट्रेन की छह सेवाएं संचालित की जाएंगी. इसके अलावा रानी कमलापति से गया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के भी छह फेरे निर्धारित किए गए हैं. इस ट्रेन का ठहराव जबलपुर में भी रहेगा.

जबलपुर-गया स्पेशल के तीन फेरे

जबलपुर से गया जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 01701 तीन निर्धारित तारीखों पर संचालित होगी. यह ट्रेन 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को रात 9:25 बजे जबलपुर स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01702 गया से 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

इस विशेष ट्रेन को रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. इनमें सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-आन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड शामिल हैं. ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.

रानी कमलापति-गया स्पेशल भी मिलेगी

जबलपुर से गया जाने वाले यात्रियों के लिए रानी कमलापति-गया स्पेशल भी अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी. ट्रेन संख्या 01661 रानी कमलापति स्टेशन से 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह रात 9:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 01662 गया से 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी. इस ट्रेन के जबलपुर में ठहराव से आसपास के जिलों के यात्रियों को भी गया पहुंचने में आसानी होगी.

कई ट्रेनों की रफ्तार रही प्रभावित

इधर जबलपुर होकर गुजरने वाली कुछ नियमित ट्रेनों की समय-सारणी भी प्रभावित हुई है. मुंबई की ओर से आने वाली महानगरी एक्सप्रेस और पाटलीपुत्र एक्सप्रेस लगातार तीसरे दिन देरी से जबलपुर पहुंचीं. सीएसएमटी-बनारस महानगरी एक्सप्रेस करीब साढ़े छह घंटे और एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस लगभग साढ़े पांच घंटे की देरी से मुख्य स्टेशन पहुंची.

इसके अलावा पुरी-वलसाड एक्सप्रेस करीब दो घंटे और एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस लगभग एक घंटे विलंब से पहुंची. एलटीटी-कानपुर स्पेशल करीब 20 घंटे और उधना-मधुबनी स्पेशल लगभग छह घंटे की देरी से जबलपुर आई.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़