Jabalpur News: बीजेपी महिला नेता संगीता की गोली लगने से मौत, हड़बड़ाहट में खुद से दबा था ट्रिगर

जबलपुर। बीजेपी से जुड़ी महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

देर रात घर के बाहर हुआ विवाद

घटना न्यू शोभापुर इलाके में शनिवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घर के बाहर कुछ लोग शोर-शराबा और गाली-गलौज कर रहे थे। आवाज सुनने के बाद संगीता रजक अपने पति के साथ बाहर पहुंचीं।

तनाव के बीच चली गोली

जानकारी के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान संगीता घर के अंदर गईं और लाइसेंसी पिस्टल लेकर बाहर आईं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अफरा-तफरी के दौरान गोली चल गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पहले भी घर के बाहर हुई थी तोड़फोड़

जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि कुछ दिन पहले उनके घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी। संगीता रजक पिछले नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी थीं और आगामी चुनावों की तैयारी में भी सक्रिय बताई जा रही थीं।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर घटना को दुर्घटनावश हुई फायरिंग माना जा रहा है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/aadhaar-home-service-online-request-update-uidai/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़