MP News: जबलपुर में बनेगा टी-72 टैंकों का अत्याधुनिक प्लांट… 450 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी सैन्य क्षमता

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP News: जबलपुर में बनेगा टी-72 टैंकों का अत्याधुनिक प्लांट… 450 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी सैन्य क्षमता

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के जबलपुर में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी परियोजना आकार लेने जा रही है। वाहन निर्माणी जबलपुर (VFJ) में करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से टी-72 टैंकों के ओवरहाल और तकनीकी उन्नयन के लिए अत्याधुनिक प्लांट स्थापित किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार दोपहर 12 बजे इस महत्वपूर्ण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

टैंकों के रखरखाव और अपग्रेडेशन की बढ़ेगी क्षमता
नई परियोजना के शुरू होने से भारतीय सेना के टी-72 और टी-90 जैसे मुख्य युद्धक टैंकों के रखरखाव, व्यापक मरम्मत और तकनीकी उन्नयन की देश की क्षमता और मजबूत होगी। प्रस्तावित संयंत्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जहां टैंकों की ओवरहालिंग और अपग्रेडेशन का काम बड़े स्तर पर किया जा सकेगा। परियोजना के करीब दो वर्षों में तैयार होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद जबलपुर रक्षा उत्पादन और बख्तरबंद सैन्य वाहनों के रखरखाव के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल हो सकता है।

MP Weather: एमपी में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी!…17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

चेन्नई के बाद मध्यप्रदेश बनेगा बड़ा केंद्र
चेन्नई के अवाडी के बाद जबलपुर देश का दूसरा प्रमुख केंद्र होगा, जहां टी-72 टैंकों का बड़े पैमाने पर ओवरहाल किया जा सकेगा। अब तक इस तरह के कार्य के लिए सीमित केंद्रों पर निर्भरता रही है, लेकिन जबलपुर में नया संयंत्र स्थापित होने से देश में ही सैन्य टैंकों की मरम्मत और उन्नयन की सुविधाएं बढ़ेंगी। टी-72 टैंक भारतीय सेना के प्रमुख युद्धक टैंकों में शामिल हैं। इन्हें मूल रूप से रूस से खरीदा गया था। अब इन टैंकों की क्षमता और उपयोग अवधि बढ़ाने के लिए देश में ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपग्रेडेशन की दिशा में काम किया जा रहा है।

रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल
इस परियोजना को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जबलपुर में अत्याधुनिक ओवरहाल और अपग्रेडेशन प्लांट तैयार होने से टैंकों के रखरखाव और तकनीकी सुधार के लिए घरेलू क्षमता मजबूत होगी। करीब 450 करोड़ रुपये की इस परियोजना से वाहन निर्माणी जबलपुर की भूमिका भी और महत्वपूर्ण हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आधारशिला रखे जाने के बाद इस परियोजना के निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

Exclusive News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का चीनी की कीमतों पर बयान… बोले- 90 प्रतिशत लोग नहीं करते मीठा पसंद

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़