जेसीबी ने तोड़ी भार्गव कॉलोनी की मुख्य पेयजल लाइन, 9 घंटे की मशक्कत के बाद रात 3 बजे हुई मरम्मत, रातभर जुटे रहे कर्मचारी, टला जल संकट

पानी की टंकी को भरने के लिए सिंध नदी से पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसी दौरान भार्गव कॉलोनी में खुदाई कार्य कर रही जेसीबी मशीन ने नत्थूखेड़ी-भार्गव कॉलोनी की मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन तोड़ दी।

JCB machine damages drinking water pipeline in Bhargav Colony, Guna
जेसीबी ने तोड़ी भार्गव कॉलोनी की मुख्य पेयजल लाइन, 9 घंटे की मशक्कत के बाद रात 3 बजे हुई मरम्मत
krishna kant

सोनू श्रीवास्तव, गुना संवाददाता/ खबर डिजिटल/ गुना। नजूल क्षेत्र में निर्माणाधीन पानी की टंकी को भरने के लिए सिंध नदी से पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसी दौरान भार्गव कॉलोनी में खुदाई कार्य कर रही जेसीबी मशीन ने नत्थूखेड़ी-भार्गव कॉलोनी की मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन तोड़ दी। मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित होने की स्थिति बन गई। शाम के समय हुई इस घटना के बाद रहवासियों को अगली सुबह पानी मिलने की चिंता सताने लगी।

Guna Bhargav Colony Drinking Water Line

जानकारी के अनुसार, नजूल क्षेत्र में बनाई जा रही पानी की टंकी तक सिंध नदी का पानी पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसी कार्य के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय पुरानी मुख्य सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से पानी का वितरण प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। यदि समय रहते मरम्मत नहीं होती तो भार्गव कॉलोनी के रहवासियों को सुबह पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही जल प्रकोष्ठ के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। पाइपलाइन की मरम्मत के लिए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उमेश पारीक के नेतृत्व में जल प्रकोष्ठ की टीम रातभर मौके पर जुटी रही। कर्मचारियों ने लगातार काम करते हुए रात 3 बजे तक मरम्मत कार्य जारी रखा।

JCB Broke The Main Drinking Water Line Of Bhargava Colony

करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार टूटी हुई मुख्य पाइपलाइन को जोड़ने में सफलता मिली। इसके बाद सप्लाई लाइन का मिलान कर पानी के प्रवाह की जांच की गई, ताकि सुबह की जलापूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए।

JCB machine damages main drinking water pipeline in Bhargav Colony, Guna

रातभर जुटे रहे कर्मचारी, टला जल संकट

मुख्य पेयजल लाइन टूटने के बाद भार्गव कॉलोनी में सुबह पानी की सप्लाई को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। हालांकि जल प्रकोष्ठ के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही मरम्मत कार्य पूरा कर लिया। कर्मचारियों की करीब नौ घंटे की मेहनत के बाद अब सुबह भार्गव कॉलोनी में पेयजल सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी

7 minutes ago

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

27 minutes ago

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

about 1 hour ago

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

about 1 hour ago

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

about 2 hours ago

Bhopal Gas Tragedy 1984 की उस काली रात से 2026 तक... पढ़े अनकहे किस्से सिर्फ खबर डिजिटल पर

about 2 hours ago

और पढ़ें

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश

प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल रही भाजपा सरकार, 1 दिसंबर को फिर लेगी 1,500 करोड़ का कर्ज: जीतू पटवारी

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन
किसान समाचार

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
कानून और अदालत

शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा
राजनेता प्रोफाइल

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा