हृदेश कुमार धारवार, भोपाल। प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के सोशल मीडिया अकाउंट की तुलना में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से काफी पीछे हैं। सोशल मीडिया के तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर पटवारी के फॉलोअर खंडेलवाल के फॉलोवर्स से 5 गुना है अधिक हैं। यह हम नहीं नहीं कह रहे हैं। जब हमने भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सोशल मीडिया अकाउंट को देखा तो यह बड़ा अंतर सामने आया।
दोनों नेताओं के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार पटवारी के कुल फॉलोअर करीब 37 लाख हैं, जबकि खंडेलवाल के कुल फॉलोअर करीब 7.58 लाख हैं।


फेसबुक पर सबसे बड़ा अंतर
फेसबुक अकाउंट के अनुसार पटवारी के 1.7 मिलियन फॉलोअर हैं। उन्होंने अब तक 17 हजार पोस्ट किए हैं। उनके पेज पर 86 प्रतिशत लोगों ने रिकमेंड किया है।वहीं, खंडेलवाल के फेसबुक अकाउंट पर 258 हजार फॉलोअर हैं। उन्होंने अब तक 9.2 हजार पोस्ट किए हैं। इस तरह फेसबुक पर पटवारी, खंडेलवाल से करीब छह गुना आगे हैं।
इंस्टाग्राम पर भी पटवारी आगे
इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार पटवारी के 1 मिलियन फॉलोअर हैं। उनके खाते में 7,899 पोस्ट हैं। वे 13 लोगों को फॉलो करते हैं। वहीं खंडेलवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 485 हजार फॉलोअर हैं। उन्होंने 4,776 पोस्ट किए हैं। वे 56 लोगों को फॉलो करते हैं। इस तरह इंस्टाग्राम पर पटवारी का अंतर करीब दोगुना है।


एक्स पर अंतर सबसे अधिक
एक्स अकाउंट के अनुसार पटवारी के 1 मिलियन फॉलोअर हैं। वे दिसंबर 2010 से इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। वे 556 लोगों को फॉलो करते हैं। वहीं खंडेलवाल के एक्स अकाउंट पर 15.5 हजार फॉलोअर हैं। वे अक्टूबर 2017 से इस प्लेटफॉर्म पर हैं। वे 209 लोगों को फॉलो करते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों की राय
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर की संख्या सीधे तौर पर लोकप्रियता का पैमाना नहीं है, लेकिन यह जनसंपर्क की पहुंच को जरूर दर्शाती है। पटवारी लंबे समय से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, जबकि खंडेलवाल अपेक्षाकृत बाद में सक्रिय हुए। दूसरा पहलू कार्यकर्ताओं की भागीदारी का है। विश्लेषकों का कहना है कि किसी भी नेता की पोस्ट की पहुंच उसके कार्यकर्ताओं के शेयर और एंगेजमेंट पर निर्भर करती है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी अपेक्षाकृत अधिक दिखाई देती है। वहीं इससे उलट भाजपा कार्यकर्ता खुद अपने नेता की पोस्ट को लाइक और शेयर नहीं करते। यही वजह है कि हेमंत खंडेलवाल सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी से काफी पीछे हैं।









