Jhabua News : मेघनगर में भाजपा मंडल कार्यालय का लोकार्पण… संगठन और जनता के बीच बढ़ेगा संवाद

Jhabua News : मेघनगर में भाजपा मंडल कार्यालय का लोकार्पण… संगठन और जनता के बीच बढ़ेगा संवाद

झाबुआ/सुनील डाबी/ खबर डिजिटल/ जिले के मेघनगर नगर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शुभारंभ से पूर्व विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

भाजपा के आला नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा जिला महामंत्री गौरव खण्डेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आरती भानपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा ताहेड, कमलेश दाँतला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा की मजबूती की बात
कार्यालय उद्घाटन के पश्चात अतिथियों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री गौरव खण्डेलवाल ने कहा कि यह मंडल कार्यालय भाजपा संगठन के लिए एक मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भूरिया एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए बैठक, विचार-विमर्श, प्रशिक्षण, जनसमस्याओं के समाधान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का सशक्त केंद्र सिद्ध होगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jhabua-administration-action-against-illegal-meat-shops-after-meghnagar-cow-slaughter-case/

कार्यकर्ताओं को भटकना नहीं पड़ेगा
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामा ताहेड ने कहा कि मंडल कार्यालय बनने से कार्यकर्ताओं को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक सीधे मंडल कार्यालय से जुड़ सकेंगे और अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे। इससे संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा और कार्यकर्ता एक सूत्र में बंधेंगे। नव उद्घाटित भाजपा मंडल कार्यालय आने वाले समय में मेघनगर में भाजपा का प्रमुख संगठनात्मक केंद्र बनकर उभरेगा, जिससे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और संगठन को चुनावी दृष्टि से और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बीजेपी पहुंचा रही आमजन को लाभ - कलसिंह भाबर
पूर्व विधायक कलसिंह भाबर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचा रही है। आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं से गांवों की तस्वीर बदली है। वहीं लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्रत्येक शनिवार व सोमवार को मंडल कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, जिससे आमजन एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद हो सके। उन्होंने मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र कार्यकारिणी गठन कर मेघनगर मंडल को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष आरती भानपुरिया , पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक व राजू डामोर ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया ओर कार्यकर्त्ता ओ का उत्साह वर्धन किया व मण्डल कार्यालय के शुभारंभ पर बधाई दी

कई बीजेपी कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर नटवर बामनिया, राजू अहीर, मुकेश मेहता, रामसिंह मेरावत, प्रदीप वसुनिया, सन्तोष परमार अशोक बसेर, प्रेम बसोड़, राजेश वागरेचा, कौशल सोनी, शांति सोलंकी, तान सिंह भूरिया, चंदा बेन कट्ठा, रमेश वसुनिया, गणेश वसुनिया, विनोद बसोड़, संदीप रावत, फारुख शेरानी, नवल चारेल, सावन पारगी, जगदीश नायक, अन्नू बामनिया सहित बूथ अध्यक्ष, बीएलओ-2 एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अशोक बसेर ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाविक बारोट ने किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-district-hospital-maternity-ward-security-lapse-dog/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़