​झाबुआ पावर प्लांट की जहरीली राख से घुट रहा घंसौर, नियमों को रौंद रहे बेलगाम डंपर, प्रशासन मौन

घंसौर/ सिवनी/ मनोज नामदेव/ झाबुआ पावर प्लांट से निकलने वाली रॉक फ्लाई ऐश (राख) इन दिनों क्षेत्र के लिए काल बन गई है। ठेकेदार द्वारा पर्यावरण और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे परिवहन ने जनजीवन नर्क बना दिया है। ओवरलोड डंपरों से गिरती राख और हवा में तैरते जहर ने लोगों की सांसें छीन ली हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी मैनेजमेंट के खेल की ओर इशारा कर रही है।

​धुआं होती सुरक्षा, सड़कों पर बिछा मौत का जाल

​परिवहन के लिए तय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइंस का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। बिना तिरपाल ढके दौड़ते तेज रफ्तार डंपरों से पूरी सड़क राख की चादर में तब्दील हो गई है। इससे न केवल दृश्यता कम हुई है, बल्कि सड़कें फिसलन भरी होने से दोपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।

​फेफड़ों में घुलता जहर, अस्पतालों में बढ़ती भीड़

​क्षेत्र में दमा, आंखों में जलन और त्वचा रोगों का ग्राफ खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। सबसे बुरा हाल बच्चों और बुजुर्गों का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के रसूख के आगे जिम्मेदार विभाग नतमस्तक हैं। नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर भी इस प्रदूषण का गहरा साया है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य दोनों आहत हो रहे हैं।

​पत्रकार संघ ने भरी हुंकार, अब CM से आस

​इस तानाशाही के खिलाफ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मोर्चा खोल दिया है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई है कि यदि अवैध परिवहन तुरंत बंद नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन होगा। अब थक-हारकर पीड़ित जनता मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर देख रही है। सवाल यह है कि क्या 'मुनाफे की राख' के नीचे दबे सिस्टम को मुख्यमंत्री जगा पाएंगे या जनता को अपनी सांसों के लिए खुद सड़क पर उतरना होगा?

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jobat-mla-sena-patel-visits-ambua-eklavya-school-resolves-student-issues/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़