कांग्रेस में रिश्तों की राजनीति! जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह को बताया पिता, नकुलनाथ को कहा भाई

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश कांग्रेस में 2028 विधानसभा चुनाव से पहले एकजुटता का संदेश देने की कोशिश तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना राजनीतिक पिता बताया और अब कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को भाई कहकर संबोधित किया है। भोपाल में नकुलनाथ के स्वागत कार्यक्रम में पटवारी ने सभी नेताओं के मिलकर काम करने और 2028 का विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने की बात कही।
कांग्रेस में रिश्तों की राजनीति! जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह को बताया पिता, नकुलनाथ को कहा भाई

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों राजनीतिक रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दो अलग-अलग मौकों पर दिए गए बयानों ने पार्टी के अंदर नए सियासी समीकरणों को चर्चा में ला दिया है। पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना राजनीतिक पिता बताया और अब कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को अपना भाई कहकर संबोधित किया है। इतना ही नहीं, पटवारी ने 2028 का विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ने की बात कही है।

दिग्विजय सिंह को बताया राजनीतिक पिता
हाल ही में राघौगढ़ में दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान जीतू पटवारी ने मजाकिया अंदाज में खुद को दिग्विजय सिंह का राजनीतिक बेटा बताया था। उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत उनकी है, जबकि उनकी संपत्ति और पैसा उनके बेटे जयवर्धन सिंह का है। पटवारी की इस टिप्पणी पर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह मुस्कुराते नजर आए थे।

नकुलनाथ को बताया अपना भाई
अब भोपाल में कमलनाथ के बंगले पर आयोजित नकुलनाथ के स्वागत कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने एक और राजनीतिक रिश्ता जोड़ दिया। उन्होंने नकुलनाथ को अपना भाई बताते हुए कहा कि हम सब एक हैं और मिलकर काम करेंगे। पटवारी ने यह भी कहा कि 2028 का विधानसभा चुनाव सभी नेता एकजुट होकर लड़ेंगे।

2028 चुनाव से पहले एकजुटता का संदेश
जीतू पटवारी के इन दोनों बयानों को कांग्रेस के भीतर आपसी एकजुटता और वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर तालमेल के संदेश के रूप में देखा जा रहा है। एक तरफ दिग्विजय सिंह के साथ राजनीतिक रिश्ते की बात और दूसरी तरफ कमलनाथ परिवार के साथ भाईचारे का उल्लेख, दोनों ही बयान प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा राजनीति में चर्चा का विषय बन गए हैं। अब सवाल यह है कि नेताओं के बीच इस तरह के सार्वजनिक जुड़ाव और एकजुटता के संदेश का कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में किस तरह असर दिखाई देता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़