आलीराजपुर: सड़क पर उतरे एकलव्य स्कूल के छात्र, विधायक सेना पटेल ने बीच रास्ते में रोककर सुनी समस्या, अधिकारियों को लगाई फटकार

आलीराजपुर/ कुलदीप खराड़ीया/ खबर डिजिटल/ जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने बुधवार को अम्बुआ स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। दरअसल, छात्रावास की अव्यवस्थाओं से क्षुब्ध होकर छात्र अपनी शिकायत दर्ज कराने पैदल ही कलेक्टर कार्यालय की ओर निकल पड़े थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक तुरंत मौके पर पहुंचीं और सड़क पर जा रहे विद्यार्थियों को समझाइश देकर शांत कराया।

​छात्रों से सीधा संवाद

​विधायक ने हॉस्टल में विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। छात्र-छात्राओं ने परिसर में व्याप्त अनियमितताओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव की जानकारी दी। विधायक ने तत्काल जिला कलेक्टर नीतू माथुर, एसडीएम तपिश पांडे और सहायक आयुक्त संजय परवाल से फोन पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में निर्देशित किया कि बच्चों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

​शिक्षा और भविष्य से समझौता नहीं

​छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए विधायक ने कहा, आपकी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी मेरी है। चूंकि परीक्षा का समय निकट है, इसलिए आप अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। प्रशासन आपकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई करेगा।
​विधायक के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद विद्यार्थी संतुष्ट होकर हॉस्टल लौटे। उन्होंने प्रबंधन को हिदायत दी कि व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति पुन: निर्मित न हो। इस तत्परता से छात्रों एवं अभिभावकों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास जगा है।

https://www.youtube.com/watch?v=eW66SNTy-Qw
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़