आलीराजपुर: जोबट में 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक सेना महेश पटेल ने पेश किया दो साल का विकास रिपोर्ट कार्ड

आलीराजपुर/ कुलदीप खराड़ीया/ खबर डिजिटल/ जोबट कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जोबट विधानसभा विकास एवं कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में विधायक सेना महेश पटेल ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उदयगढ़ और जोबट क्षेत्र के ग्रामों में 23 टैंकरों का वितरण किया गया। साथ ही मनरेगा बचाओ अभियान और S.L.R. (स्थिति–लाभ–रिपोर्ट) समीक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई।

दो वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा

विधायक पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि विकास है। उन्होंने बताया कि 56 ग्रामों में 4.58 करोड़ की लागत से विद्युत विस्तार कार्य पूरे किए गए। 40 ग्रामों में 65 लाख से अधिक की लागत से टैंकर वितरित किए गए हैं, जबकि 25 नए टैंकर स्वीकृत हो चुके हैं।
विद्यालयों के लिए फर्नीचर, पानी कूलर, स्वागत द्वार, साइकिल स्टैंड और सीसी रोड हेतु 54.97 लाख स्वीकृत किए गए। अनुसूचित जनजाति विकास के तहत 6 ग्रामों में कार्य पूर्ण हुए, जबकि 16 प्रस्ताव प्रक्रियाधीन हैं। 45 से अधिक ग्रामों में हैंडपंप खनन कार्य किया गया। विधायक स्वेच्छा निधि से 370 हितग्राहियों और 119 विद्यार्थियों को 1.55 करोड़ की सहायता प्रदान की गई।

राज्य वित्त आयोग के माध्यम से 7 ग्रामों में 3.66 करोड़ के पुल-पुलिया व सामुदायिक भवन निर्माण हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8 ग्रामों में 1.50 करोड़ के भवन निर्माण और जल संसाधन विभाग द्वारा 4 ग्रामों में 12.40 करोड़ के तालाब व बैराज निर्माण कार्य किए गए। मनरेगा के तहत 59 पुल-पुलिया/स्टॉप डेम और 45 निस्तार तालाब, लगभग 29 करोड़ की लागत से बनाए गए। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा 32 करोड़ से अधिक लागत की 8 सड़कें प्रगति पर हैं।

अतिथियों के विचार

मध्यप्रदेश सहप्रभारी उषा नायडू ने विकास में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। आलीराजपुर कांग्रेस प्रभारी रामवीर सिकरवार ने मनरेगा बचाओ अभियान और S.L.R. समीक्षा को पारदर्शिता की दिशा में सकारात्मक पहल कहा। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने ग्रामीण और आदिवासी विकास के लिए एकजुट प्रयासों पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक पटेल ने जोबट विधानसभा के सतत विकास का संकल्प दोहराया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kevalari-jal-arpan-divas-dindori/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़