MP News: मध्यप्रदेश के युवा ने गांव से पर्वत की ऊंचाई पूरी की, 16 हजार 460 फीट पर फहराया तिरंगा

सिवनी। कान्हीवाड़ा गांव के युवा जतिन बंदेवार Jatin Bandewar ने अरुणाचल प्रदेश में लगभग 16,460 फीट की ऊंचाई पर माउंट गोरिचेन Mount Gorichen क्षेत्र की ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर भारतीय तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि से उन्होंने कान्हीवाड़ा और सिवनी जिले का नाम रोशन करने के साथ अपने माता-पिता श्री संतोष बंदेवार एवं श्रीमती शिवकांति बंदेवार को गौरवान्वित किया है।

जतिन ने National Institute of Mountaineering and Adventure Sports (NIMAS), अरुणाचल प्रदेश से 18 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक आयोजित 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने रॉक, स्नो और ग्लेशियर क्षेत्र में पर्वतारोहण तकनीक, उपकरणों का सुरक्षित उपयोग, पर्वतीय सुरक्षा, टीमवर्क और नेतृत्व का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कोर्स के दौरान कठिन भू-भाग, ऊंचाई और बदलते मौसम के बीच जतिन ने 16,460 फीट की ऊंचाई पर स्थित ग्लेशियर चोटी तक पहुंचकर तिरंगा फहराया। यह उपलब्धि उनके साहस, अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता को दर्शाती है।

MP News Kanhiwada youth Jatin Bandewar
MP News Kanhiwada youth Jatin Bandewar

गांव से पर्वत की ऊंचाई तक

कन्हीवाड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षण हासिल करना और ऊंचाई पर तिरंगा फहराना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। जतिन की सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के बल पर ग्रामीण पृष्ठभूमि का युवा भी बड़ी ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।

बेटे की इस उपलब्धि से पिता श्री संतोष बंदेवार और माता श्रीमती शिवकांति बंदेवार के साथ कन्हीवाड़ा एवं सिवनी जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

18 अगस्त से शुरू हुआ 28 दिवसीय प्रशिक्षण 14 सितंबर 2026 को पूर्ण हुआ। इसी दौरान 16,460 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर जतिन ने अपने पर्वतारोहण सफर में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़