शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की खेल प्रशासन में एंट्री... निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की खेल प्रशासन में एंट्री... निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने खेल प्रशासन में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को भोपाल में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान उन्हें वर्ष 2026 से 2030 तक के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव में प्रदेश के 33 जिला वॉलीबॉल संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्तिकेय सिंह चौहान की इस नियुक्ति को खेल प्रशासन में उनकी नई पारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, फिलहाल उन्हें वॉलीबॉल संघ की जिम्मेदारी मिली है। अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रदेश में इस खेल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने की योजना पर काम करने की बात कही।

मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का बनेगा प्रारूप
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में वॉलीबॉल के समग्र विकास के लिए मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का प्रारूप जल्द तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रत्येक जिले में खेल को आगे बढ़ाने के लिए एक व्यवस्थित रोडमैप बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि नई प्रतिभाओं की पहचान करने, खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने और जिला वॉलीबॉल संघों को आर्थिक सहायता देने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। उनका लक्ष्य वॉलीबॉल को प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाना और युवाओं को इस खेल से जोड़ना है।

Shivraj News: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे ‘मामा’ शिवराज… बोले- अन्याय की हद पार

नई कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
भोपाल में हुए चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप मालवीय ने संपन्न कराई। मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

अध्यक्ष: कार्तिकेय सिंह चौहान
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनवर खान
उपाध्यक्ष: विधायक आशीष शर्मा और राम पांडे
महासचिव: सतीश जोशी
कोषाध्यक्ष: विशाल शर्मा
संयुक्त सचिव: डीआर सिंह और राजेश शुक्ला

कार्यकारिणी सदस्यों में आशीष सिंह, भूपेन्द्र कांत, राजेन्द्र चतुर्वेदी, मेरिट खिलाड़ी श्वेता शर्मा और रीवा के कृष्णानंद को शामिल किया गया है।

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप कराने को मंजूरी
संघ की बैठक में विभिन्न आयु वर्गों की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित करने की स्वीकृति भी दी गई। इसके साथ ही संघ की वैधानिक स्थिति से संबंधित जानकारी सदस्यों के सामने रखी गई। नई कार्यकारिणी के सामने प्रदेश में वॉलीबॉल का विस्तार करने, जिला संघों को मजबूत बनाने और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की चुनौती होगी। खेल नीति 2026 का प्रारूप तैयार होने और योजनाओं पर अमल शुरू होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रदेश में वॉलीबॉल को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। कार्तिकेय सिंह चौहान की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद अब खेल जगत की नजर संघ की आगामी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर रहेगी।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का शिवराज के धरने पर बयान… बीजेपी नेताओं को दिल्ली आने का दिया न्यौता

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़