कटईघाट जल संशोधन संयंत्र परिसर में हरियाली का संकल्प, वन विभाग-नगर निगम और विजन ग्रुप ने किया वृहद पौधा रोपण

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली विस्तार की दिशा में रविवार को कटईघाट स्थित जल संशोधन संयंत्र परिसर में वन विभाग, नगर निगम एवं विजन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान में वन विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ विजन ग्रुप से जुड़े करीब 40 स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।अभियान के दौरान शमी, आंवला, शीशम, खमेर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही सीताफल, जामुन और नीम के बीजों से तैयार सीड बॉल्स का भी रोपण किया गया, ताकि आने वाले समय में क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से हरियाली का विस्तार हो सके।विद्यार्थियों को बताया स्थानीय प्रजातियों का महत्ववन मंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार ने विद्यार्थियों को पौधों के चयन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए मिट्टी, जलवायु और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप प्रजातियों का चयन किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरलता से समाधान किया।श्री गंगवार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण और आसपास स्वच्छता बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों को अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण देने का आह्वान किया।पौधरोपण के साथ स्वच्छता का संदेशअभियान के दौरान जल संशोधन संयंत्र परिसर में स्वच्छता गतिविधियां भी की गईं। परिसर में फैली पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ‘पौधा लगाएं, पौधा बचाएं और पर्यावरण स्वच्छ रखें’ का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उप वन मंडल अधिकारी कार्तिकेय भट्ट, विजन ग्रुप के आशुतोष सहित वन विभाग के विभिन्न वन परिक्षेत्रों का अमला तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश भी दिया।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़