कटनी निगम की तिजोरी पर बोझ! कर्मचारियों की संख्या ने तोड़े रिकॉर्ड

संवाददाता कटनी- नगर निगम कटनी में आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या और उनके भुगतान को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। अतिरिक्त शुल्क और बढ़ते खर्च को लेकर विपक्ष तथा समाजसेवियों ने भी मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के प्रशासनिक तंत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों का मामला अब संचालनालय स्तर तक पहुंच गया है।सूत्रों के अनुसार नगर निगम के कई कर्मचारी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के घरों तथा निजी संस्थानों में कार्यरत हैं, जबकि उनका वेतन सीधे नगर निगम से दिया जा रहा है। इससे निगम की वित्तीय स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और इसे एक बड़ी अनियमितता के रूप में देखा जा रहा है।बताया जाता है कि पूर्व में तत्कालीन सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने इस मामले की जांच के आदेश भी दिए थे। जांच की सूचना मिलते ही निगम के कई अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई थी, क्योंकि इन कर्मचारियों में कई लोग वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के परिजन—जैसे बेटे, बेटियां और पत्नियां—बताए जा रहे हैं।नगर निगम में नियमानुसार केवल 856 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 1500 से अधिक कर्मचारी—नियमित, आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी और फिक्स कर्मचारी—कार्यरत बताए जा रहे हैं। कर्मचारियों की बढ़ती संख्या के कारण निगम का खर्च लगातार बढ़ रहा है।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2014-15 में तत्कालीन आयुक्त एस.के. सिंह के कार्यकाल में निगम की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत थी और निगम के पास पर्याप्त धनराशि थी, लेकिन वर्तमान में स्थिति कमजोर होती दिखाई दे रही है।निगम सूत्रों का यह भी कहना है कि कर्मचारियों के वेतन पर बढ़ते खर्च के कारण ही करदाताओं पर अतिरिक्त टैक्स और वसूली का दबाव बढ़ रहा है। हाल ही में अतिरिक्त करों को लेकर समाजसेवियों ने भी प्रशासन को ज्ञापन देकर स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी।अब नागरिकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि नगर निगम की इस वित्तीय स्थिति के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। लोगों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो नगर निगम की साख पर असर पड़ सकता है और जनता का भरोसा भी कमजोर हो सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़