गेहूं खरीदी में किसानों से हो रही अवैध वसूली! कलेक्टर से हुई शिकायत में लगा बड़ा आरोप...

कटनी/सौरभ श्रीवास्तव/ कटनी में गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों के शोषण और अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक किसान ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर खरीदी केंद्र के कर्मचारियों और प्रबंधन पर भ्रष्टाचार, मानसिक प्रताड़ना और जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। किसान का दावा है कि फसल बेचने के लिए उसे पूरे दिन अपमानित किया गया और अलग-अलग नामों पर हजारों रुपये वसूले गए।

मामला Katni जिले के CWC खरीदी केंद्र का बताया जा रहा है, जहां ग्राम खोहरी निवासी किसान शशिकांत पटेल ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को जानबूझकर परेशान किया जाता है और तौल प्रक्रिया में देरी कर अवैध वसूली की जाती है।

किसान के मुताबिक वह 11 मई को सुबह गेहूं लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा था, लेकिन मामूली मिट्टी बताकर पूरा गेहूं फैलवा दिया गया। आरोप है कि दूसरे किसानों की फसल आसानी से तौली जा रही थी, जबकि उसे सुबह से रात तक इंतजार कराया गया। किसान का कहना है कि कई बार हाथ जोड़कर तौल कराने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

katni mandi news khabar digital
katni mandi news khabar digital

पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि “छनना”, “पासिंग”, “बरदाना”, “कट्टा”, “सिलाई”, “काउंटिंग” और मजदूरी के नाम पर उससे हजारों रुपये वसूले गए। इतना ही नहीं, हर बोरी में तय वजन से ज्यादा गेहूं भरकर किसानों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

किसान ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि खरीदी केंद्रों पर भ्रष्टाचार का खेल लंबे समय से चल रहा है और विरोध करने वाले किसानों को और ज्यादा परेशान किया जाता है। शिकायत में CCTV फुटेज जांच, अवैध वसूली वापस कराने और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

अब सवाल यह उठ रहा है कि किसानों के नाम पर चल रही खरीदी व्यवस्था आखिर किसके लिए काम कर रही है? क्या अन्नदाता को अपनी ही फसल बेचने के लिए अपमान और रिश्वत का सामना करना पड़ेगा? और सबसे बड़ा सवाल — क्या प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा?

फिलहाल किसान की शिकायत के बाद मामला प्रशासन तक पहुंच चुका है। अब देखना होगा कि किसानों के शोषण के इन आरोपों पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़