कटनी फिर दहला: सिटी मॉल के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, शहर में नहीं थम रही चाकूबाजी

खबर डिजिटल रिपोर्टर /कटनी-- शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार रात बरही रोड स्थित सिटी मॉल के पास एक बार फिर बदमाशों ने खुलेआम खूनी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घायल युवक कुलदीप टीपा ने बताया कि वह रात के समय सिटी मॉल के पास मौजूद था। इसी दौरान दो से तीन अज्ञात युवकों ने किसी बात को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।शहर के व्यस्त और संवेदनशील इलाके में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि बदमाशों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। नागरिकों ने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल संवाददाता कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़