Seoni News: नगर में चल रही पावन कथा के पांचवें दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

केवलारी/संतोष बंदेवार/खबर डिजिटल/ थांवरी नगर में आयोजित दिव्य संगीतमय पावन कथा के क्रम में पांचवें दिवस भी श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कथा स्थल श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर नजर आया। कथा व्यास पूज्य महाराज श्री ने आज कर्म, धर्म और भक्ति के गहन रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रोताओं को आत्मचिंतन का संदेश दिया।

कर्मों की पराकाष्ठा
अपने ओजस्वी प्रवचन में महाराज श्री ने कहा कि “ना कंस को श्रीकृष्ण ने मारा, ना रावण को श्रीराम ने, उनका अंत उनके ही कर्मों ने किया।” उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान तो केवल निमित्त मात्र होते हैं, वास्तविक फल मनुष्य को अपने ही कर्मों के अनुसार प्राप्त होता है। शुभ कर्म जीवन को मंगलमय बनाते हैं, जबकि अशुभ कर्म विनाश का कारण बनते हैं। आज की कथा में भगवान श्री गणेश के ऋद्धि एवं सिद्धि के साथ विवाह का दिव्य प्रसंग भी अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। महाराज श्री ने बताया कि ऋद्धि जीवन में समृद्धि का प्रतीक है और सिद्धि सफलता का। जब भक्ति के साथ जीवन में ऋद्धि-सिद्धि का समावेश होता है, तब मानव जीवन पूर्णता को प्राप्त करता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-maihar-toll-barrier-assault-bjp-mla-nephew-video-viral/

श्रोताओं को किया भाव-विभोर
महाराज श्री की मधुर वाणी, सरल उदाहरणों और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा पंडाल में पूरे समय भक्ति, श्रद्धा और आनंद का वातावरण बना रहा। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्री गणेश एवं प्रभु का स्मरण किया। कथा आयोजन के चलते नगर में धार्मिक चेतना का व्यापक संचार हो रहा है। प्रत्येक दिवस श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है, जिससे आयोजन की भव्यता और आध्यात्मिक प्रभाव और अधिक प्रबल होता जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-cm-mohan-yadav-development-projects-nanakhada-stadium-singhastha-2028/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़