नशीली दवाओं के विक्रय को रोकने औषधि निरीक्षकों द्वारा की जा रही मेडिकल स्‍टोर्स की जांच

*कटनी✍️ (सौरभ श्रीवास्तव) – जिले में नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली दवाइयों के क्रय-विक्रय को रोकने के उद्देश्‍य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्‍यप्रदेश के औषधि नियंत्रक श्री दिनेश कुमार मौर्य के निर्देश पर उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन कटनी डॉ. राज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में औषधि निरीक्षकों द्वारा जिले की मेडिकल स्‍टोर्स की जांच कर निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लगातार दूसरे दिन भी औषधि निरीक्षक किरण कुमार मगरे, मनीषा धुर्वे एवं प्रवीण कुमार पटेल के जांच दल द्वारा मेडिकल स्‍टोर्स की जांच की गई।निरीक्षक दल ने बहोरीबंद में पंकज मेडिकल स्टोर्स एवं आजाद मेडिकल स्टोर्स, कुआं में ओम मेडिकल स्टोर्स एवं गुप्ता मेडिकल स्टोर्स, सिलौंडी में शिवम मेडिकल स्टोर्स, सचिन मेडिकल स्टोर्स, श्रीराम मेडिकल स्टोर्स, न्यू अजय मेडिकल स्टोर्स एवं स्लिमनाबाद स्थित विनायक मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, सागर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, मनोज मेडिकल स्टोर्स एवं जैन मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इसके अलावा सिलौंडी स्थित राय मेडिकल स्टोर्स, आरोग्य ड्रग स्टोर्स एवं सचिन फार्मेसी दुकान बंद पाए जाने पर ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया जाएगा। जांच के दौरान इन सभी मेडिकल स्टोर्स में नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली दवाइयों के क्रय-विक्रय रिकॉर्ड की जांच की गई। साथ ही रिकॉर्ड दो दिवस में औषधि प्रशासन कार्यालय जिला कटनी में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के नियमानुसार लाइसेंस निलंबन एवं निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़