मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान वाल्मी भोपाल में हुआ समझौता ज्ञापन समारोह का आयोजन

भोपाल: प्रदेश में पेसा कानून के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अमरकंटक में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित के लिए पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी अमरकंटक के बीच गुरुवार को त्रि-पक्षीय अनुबंध हुआ। समझौता ज्ञापन समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान वाल्मी भोपाल में हुआ। त्रि-पक्षीय समझौता ज्ञापन समारोह में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री विवेक भारद्वाज, संयुक्त सचिव मुक्‍ता शेखर पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मध्यप्रदेश श्रीमती दीपाली रस्तोगी, संचालक सह-आयुक्त पंचायत राज संचालनालय श्री छोटे सिंह, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से कुलपति व्योमकेश त्रिपाठी, अखिल भारतीय वनवासी कल्‍याण अश्रम के श्री गिरीश कुबेर, पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जनजाति आयोग भारत सरकार श्री हर्ष चौहान, सलाहकार बोर्ड सदस्य श्रीमती निशा, संयुक्‍त प्रबंध निदेशक ट्रांसफार्म रूरल इंडिया फाउडेशन के अनीश कुमार, सहित प्रदेश के विभिन्‍न पेसा कानून वाले जिलों के सरपंच उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान वाल्मी भोपाल में आयोजित त्रि-पक्षीय समझौता ज्ञापन समारोह के दौरान पेसा कानून की पहल सशक्‍तता और स्‍वशासन की कहानियां पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने कहा की यह त्रि-पक्षीय समझौता अनुसूचति जनजाति वर्ग के उत्‍थान के लिए महत्‍पूर्ण कदम है। जनजातियों में यदि विवाद होते हैं तो उनका वे आसानी से निपटारा कर लेते हैं। विवादों का समाधान करने की जो प्रक्रिया है, उसे बाकी लोगों को भी सीखने की जरूरत है। पेसा कानून क्षेत्रों में जनजातियों एवं प्रतिनिधियों की क्षमता निर्माण के लिए मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से प्रशिक्षण मॉड्यूल भी तैयार किये गये हैं। सचिव श्री भारद्वाज ने कहा कि पेसा कानून पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय यूनिवर्सिटी अमरकंटक में उत्कृष्टता केंद्र की स्‍थापना के लिए जो समझौता हुआ है, वह अविस्मरणीय है। इस समझौते से मध्‍यप्रदेश को ही नही सभी 10 पेसा राज्‍यों को भी फायदा होगा। कार्यक्रम के दौरान पेसा एक्ट पैनलिस्ट, विशेषज्ञों द्वारा जनजाती समुदाय के विकास के लिए प्रदेश में पेसा एक्ट के क्रियान्वयन, उपनियमों को लागू करना, समुदाय को प्रशिक्षण देना, परंपराओं की रक्षा, नए शोध, जनजातीय कलाओं को सुरक्षित रखे जाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। पेसा (अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996) एक्ट के लिए देश में पहली बार ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है। इसके पहले राज्य स्तर पर इसकी ट्रेनिंग कराई जाती थी। जनजातीय पंचायतों में आदिवासियों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने पेसा एक्ट लागू किया है। जनजातीय समुदाय में नेतृत्व क्षमता का निर्माण किया जाएगा। पारंपरिक कानूनों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। साथ ही शोध कार्य भी होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़