नगर निगम परिसर में भव्य माहौल के बीच संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोहमहापौर व निगमाध्यक्ष ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएं

30 कन्याओं के हुए हाथ पीले, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ विवाह

,खबर डिजिटल --नगर निगम कटनी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 30 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास और भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां वर-वधू पक्ष के परिजन रंग-बिरंगे परिधानों में विवाह स्थल पर पहुंचते नजर आए।नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी विवाह विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराए गए। पूरे परिसर में पारंपरिक रस्मों और खुशियों की चहल-पहल बनी रही।समारोह में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, गोविंद चावला, उमेन्द्र अहिरवार, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद वंदना यादव, सीमा श्रीवास्तव, रेखा तिवारी, सुनीता चौधरी, शशिकांत तिवारी, सुखदेव चौधरी, पूर्व निगमाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी सहित समाजसेवी नंदकुमार बसरानी, राजकुमार शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं निकाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा विवाह की जिम्मेदारी उठाए जाने से अभिभावकों की चिंता दूर हुई है। उन्होंने नवदंपतियों को सुख-दुख में साथ निभाने और सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने भी सभी नवयुगलों को मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर प्रत्येक वधु को गृहस्थी के सामान हेतु 49 हजार रुपये का चेक एवं विवाह प्रमाण पत्र का स्वीकृति आदेश सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया। साथ ही महापौर द्वारा नवदंपतियों को उपहार एवं तुलसी का पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर-वधू पक्ष के लिए भोजन पैकेट की भी व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम का सफल संचालन राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने किया। समारोह में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं वर-वधुओं के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़