नेकी कर गरीबों में बांट: खंडवा नगर निगम की अनूठी पहल की हर ओर चर्चा

नेकी कर गरीबों में बांट: खंडवा नगर निगम की अनूठी पहल की हर ओर चर्चा

खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ अक्सर कहा जाता है….“नेकी कर दरिया में डाल”, लेकिन खंडवा नगर निगम ने इस कहावत को नए अंदाज में बदलते हुए एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। नगर निगम ने अपने कार्यों से यह साबित किया कि यदि नेक इरादा हो तो प्रशासनिक सख्ती भी मानवीयता का चेहरा दिखा सकती है। निगम ने अवैध ठेलों से जप्त किए गए फलों को फेंकने के बजाय गरीबों और जरूरतमंदों में बांटकर “नेकी कर गरीबों में बाँट” जैसी नई सोच की शुरुआत की है। नगर निगम परिसर के मुख्य द्वार पर लंबे समय से ठेले चालक अपने ठेले लगाकर फल बेच रहे थे। इससे नगर निगम में आने-जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार नगर निगम प्रशासन ने इन ठेले चालकों को चेतावनी दी कि वे मुख्य द्वार से हट जाएं, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब कोई असर नहीं हुआ, तब निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई।

गुरुवार को नगर निगम की टीम ने चलाया बड़ा अभियान
गुरुवार को निगम की टीम ने अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाकर नगर निगम मुख्य द्वार पर लगे ठेले जब्त कर लिए। कार्रवाई के दौरान कई ठेले चालक घबराकर मौके से भाग निकले और अपने ठेलों पर रखा सारा सामान वहीं छोड़ गए। निगम ने सभी ठेलों पर रखे सेब, केला, अमरूद जैसे विभिन्न फलों को सुरक्षित रख लिया। सामान्यतः ऐसी स्थिति में जप्त सामग्री नष्ट कर दी जाती है, लेकिन इस बार नगर निगम ने अलग रास्ता चुना।

निगम के फैसले ने जीता लोगों का दिल
खंडवा नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के निर्देश पर इन जप्त फलों को जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया। निगम कर्मचारियों ने अस्पताल, वृद्धाश्रम, अनाथालय, नेत्रहीन संगठन कार्यालय और केशव धाम जाकर इन फलों को वहां मौजूद मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों के बीच बाँटा। जहां भी निगम की टीम पहुंची, वहां लोगों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। निगम के इस मानवीय कदम ने शहरवासियों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भी नगर निगम की इस पहल की जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन सख्ती के साथ संवेदनशीलता भी दिखा सकता है, यह इसका उदाहरण है। कुछ लोगों ने कहा की “अगर हर सरकारी कार्रवाई में मानवता का स्पर्श जुड़ जाए, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।”

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/raisen-auto-van-accident-six-injured/

निगम आयुक्त ने सख्त लहजे में अतिक्रमकारीयों को दी चेतावनी
खंडवा नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत ने बताया कि हमारा उद्देश्य किसी की रोजी-रोटी छीनना नहीं है। लेकिन अतिक्रमण से जनता को असुविधा होती है। हमने कई बार समझाया, फिर भी जब कोई सुधार नहीं हुआ, तब यह कार्रवाई करनी पड़ी। पर हमने यह भी सुनिश्चित किया कि जप्त फल बर्बाद न हों, बल्कि जरूरतमंदों तक पहुंचें। उन्होंने आगे चेतावनी दी कि अगर आगे भी ठेले चालक नगर निगम के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण करते पाए गए, तो उनके खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम का यह अभियान फिलहाल जारी है और अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।

खंडवा नगर निगम की यह पहल अब एक मिसाल बन चुकी है। सख्ती के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का यह संगम बताता है कि प्रशासन यदि चाहे तो कानून का पालन कराते हुए भी समाज में “नेकी” बाँट सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=XsxyuA8cat0
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़