Khelo MP Youth Games 2026: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ, कहा - विजेताओं को मिलेंगे 4 करोड़ रुपये का पुरस्कार

Khelo MP Youth Games 2026: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ, कहा - विजेताओं को मिलेंगे 4 करोड़ रुपये का पुरस्कार/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओलंपिक की तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो, टी-शर्ट, टॉर्च, एंथेम और मैस्कॉट का लोकार्पण कर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में 11 खेल अकादमियाँ संचालित हैं और प्रदेश अब स्पोर्ट्स का हब बन चुका है। उन्होंने “मध्यप्रदेश की जय और हम सब की विजय” स्लोगन को दोहराते हुए कहा कि जब हम सभी विविध क्षेत्रों में निरंतर जय प्राप्त करते रहेंगे, तो विजय स्वतः ही मिलती जाएगी। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग सहित कई मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का आयोजन 13 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थलों पर अलग-अलग दिनों में आयोजित किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय विजेताओं को मिलेंगे 4 करोड़ रुपये का पुरस्कार

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 में राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को लगभग 4 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये का दिया जाएगा। पुरस्कार की चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से प्रारंभ होगी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 13 से 16 जनवरी, जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 से 25 जनवरी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी तक होंगी।

Khelo MP Youth Games 2026
Chief Minister Dr. Mohan Yadav launched the Khelo MP Youth Games 2026, similar to the Olympic Games.

3 चरणों में 11 खेलो की प्रतियोगिताएं होंगी

यह आयोजन तीन चरणों (ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर) में 11 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मल्लखम्ब, कुश्ती, जूडो, शतरंज, वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। चार चरणों (ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर) में 10 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें फुटबॉल, व्हालीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिटू, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, रस्साकस्सी, कबड्डी शामिल हैं। आर्चरी, ताईक्वांडो, क्याकिंग- कैनोईंग, रोईंग, फैंसिंग, शूटिंग, थ्रो बॉल की प्रतियोगिताएँ सीधे राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

अलग अलग स्थलों पर होंगी अलग-अलग प्रतियोगिताएं

मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स में कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया है। जिसमें अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग स्थल रखा गया है। इसमें भोपाल, इंदौर, शिवपुरी, ग्वालियर, उज्जैन,जबलपुर, रीवा, नर्मदापुरम और सागर शामिल हैं।
भोपाल में एथलिटिक्स, फेंसिंग, बॉक्सिंग, क्रिकेट (पुरूष), रोविंग, कायाकिंग (कैनोइंग), स्विमिंग, शूटिंग, हॉकी (पुरूष), थ्रो-बॉल की प्रतियोगिता होगी। जबकि इंदौर में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, स्वीमिंग होगी। शिवपुरी में महिला क्रिकेट। ग्वालियर में हॉकी (वुमेन), बैडमिंटन, पिट्टू। उज्जैन में मलखंब, योगासन, कबड्डी, टग ऑफ वॉर, रेसलिंग। जबलपुर में खो-खो, आर्चरी, रीवा में फुटबॉल, नर्मदापुरम में शतरंज, ताइक्वांडो और सागर में जूडो प्रतियोगिता होगी।

एमपी के 1.50 लाख खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

खेलो एमपी यूथ गेम्स चार चरणों में विकासखण्ड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसमें प्रदेश के लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। यूथ गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य टीम चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Chief Minister Dr. Mohan Yadav launched the Khelo MP Youth Games 2026, similar to the Olympic Games.
Chief Minister Dr. Mohan Yadav launched the Khelo MP Youth Games 2026, similar to the Olympic Games.
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़