एटीएम से लौट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। देवझिरी के आगे दिनदहाड़े एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। नवापाड़ा माछलिया निवासी अर्जुन पिता अपसिंह महोनिया एटीएम से पैसे निकालकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसकी गाड़ी के सामने वाहन आड़ा कर उसे जबरन रोका और हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन अपने ससुराल गया हुआ था और सुबह वहां से झाबुआ पहुंचा था। एटीएम से नकद राशि निकालने के बाद जैसे ही वह घर की ओर रवाना हुआ, देवझिरी के आगे हमलावरों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से वार करने की कोशिश भी की। हालांकि चाकू लगने से वह बच गया, लेकिन हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अर्जुन को तत्काल जिला अस्पताल झाबुआ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल में घायल से पूछताछ शुरू की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्जुन एक दिन पहले भी एटीएम से पैसे निकालने आया था और आज फिर पैसे निकालने पहुंचा था। ऐसे में लूट की नीयत से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़