Ladli Behna Program: लाड़ली बहनों को खाते में 1500 रुपये जमा, सीएम ने भिंड जिले से दी बड़ी सौगात

Ladli Behna Yojana 1500 Rupees: सीएम डॉ. मोहन यादव भिंड जिले को रविवार को बड़ी सौगात दी। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 12 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने यह राशि भिंड जिले के लहार से भेजी।

उन्होंने 322.29 करोड़ के 56 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर भिंड को 4 सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिलेगी और लहार के कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भिंड का यह क्षेत्र वह क्षेत्र है, जहां पांडवों ने लाक्षागृह कांड से अपना जीवन बचाया था। मैं भिंड की इस धरती को प्रणाम करता हूं। भिंड के लोग जुझारू लोग हैं। हमारी पार्टी कमल की पार्टी है। भिंड जिला खास है।

CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस का वो जमाना गया जब बहनों की डोली पर डकैत डाका डालते थे - Khabar Digital

डॉक्टर के रूप में कहीं भगवान हनुमान विराजे हैं, तो भिंड में विराजे हैं। भगवान राम के अनन्य सेवक हनुमान जी राम-रावण के युद्ध के समय भी थे और 5 हजार साल पहले महाभारत में अर्जुन के रथ के ऊपर धर्म की ध्वजा फहरा रहे थे। जहां भी अधर्म होगा, वहां वे धर्म की ध्वजा लेकर खड़े रहते हैं। वे जीवनभर हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब हम बात करते हैं तो कांग्रेसियों की छाती पर सांप लोट जाते हैं। वो हाय रे-हाय रे चिल्लाने लगते हैं। उनको हमारे देवी-देवताओं में भी वोट का नफा-नुकसान दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां रसखान जैसे भक्त भी हुए हैं, लेकिन कांग्रेस केवल हिंदू धर्म को बदनाम करती है।

सभी वर्गों का विकास कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। जब से हमारी सरकार आई है, हमने किसानों से अन्न खरीदा। कांग्रेस के शासनकाल में 55 साल में गेहूं का भाव 400 रुपये भी नहीं बढ़ा। जबकि, हमारी सरकार के 20 कार्यकाल में हम गेहूं 2625 रुपये क्विंटल खरीद रहे हैं। आप गौशाला संचालित करेंगे, तो सरकार आपकी सहायता करेगी।

CM मोहन यादव बोले- 33% महिला आरक्षण और UCC पर बड़ा ऐलान, कांग्रेस पर साधा निशाना - Khabar Digital

हम दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को नंबर-1 बनाएंगे। कांग्रेस के शासनकाल में सरकारी बसें बंद हो गई थीं, लेकिन हमारी सरकार इसी महीने इसे दोबारा शुरू कर रही है। गुना में दो हजार करोड़ का सीमेंट प्लांट, ढाई हजार करोड़ का प्लांट शिवपुरी में। यहां से मिसाइल जाएगी और पाकिस्तान का कोई कोना नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सब वर्गों के लिए काम कर रही है।

मध्यप्रदेश देश में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। राज्य में वृंदावन गांव और गीता भवन बनाए जाएंगे। कांग्रेस को यह बात भी समझ नहीं आ रही। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेशी मेहमानों को गीता भेंट करते हैं। जहां-जहां श्रीराम-श्री कृष्ण के चरण पड़े, वहां-वहां तीर्थ स्थान बनाने वाले हैं।

CM मोहन यादव बोले- 33% महिला आरक्षण और UCC पर बड़ा ऐलान, कांग्रेस पर साधा निशाना - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़