Ladli Behna Yojana 37th Kist: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 1500 रुपये, 37वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1500 रुपये की अगली किस्त का इंतजार है. जानिए संभावित भुगतान तारीख, e-KYC से जुड़ी जरूरी जानकारी और सरकार के संभावित ऐलान की पूरी डिटेल.
Ladli Behna Yojana 37th Kist: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 1500 रुपये, 37वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं की नजरें इन दिनों मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त पर टिकी हुई हैं. हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ पाने वाली महिलाओं को जून महीने की राशि का इंतजार है. हालांकि इस बार सरकार की ओर से किस्त जारी करने की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में लाभार्थी महिलाओं के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है.

किस तारीख को आ सकती है जून की किस्त?

सरकारी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के व्यस्त कार्यक्रमों के कारण इस बार राशि जारी होने में हल्की देरी हो सकती है. माना जा रहा है कि 15 जून के आसपास महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है. हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है.

योजना के जरिए महिलाओं को मिला बड़ा आर्थिक सहारा

लाडली बहना योजना आज प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण महिला कल्याण योजनाओं में शामिल हो चुकी है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे. बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया और अब महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं.
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 से मई 2026 के बीच योजना के तहत 47 हजार 775 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है. इससे लाखों परिवारों को आर्थिक सहायता मिली है.

नए पंजीयन को लेकर अभी नहीं मिला कोई संकेत

जो महिलाएं अभी तक योजना से नहीं जुड़ पाई हैं, उनके लिए फिलहाल कोई नई राहत की खबर नहीं है. वर्ष 2023 के बाद से सरकार ने नए आवेदन स्वीकार नहीं किए हैं. साथ ही पंजीयन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में नई पात्र महिलाओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

e-KYC करवाना है जरूरी

योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे, इसके लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है. जिन महिलाओं की किस्त किसी कारण से अटक गई है, वे समग्र पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित e-KYC करवा सकती हैं. यदि यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं की गई तो भविष्य की किस्तों के भुगतान में परेशानी आ सकती है.

जल्द हो सकता है सरकार का ऐलान

प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ लाडली बहनें अब 37वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का इंतजार कर रही हैं. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में सरकार इस संबंध में बड़ा ऐलान कर सकती है. तब तक लाभार्थियों की निगाहें सरकार की अगली घोषणा पर बनी हुई हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़