Ladli Behna Yojna: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज जारी होगी बहना योजना की 37वीं किस्त, सीएम देंगे सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 14 जून को लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। सागर जिले की देवरी विधानसभा के केसली से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

प्रदेश सरकार के अनुसार इस बार 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1500 रुपये की सम्मान राशि भेजी जाएगी।

केसली से करेंगे राशि ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी मंच से लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास से जुड़े करीब 350 करोड़ रुपये के कई कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। आज जारी होने वाली किस्त का लाभ प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र महिलाओं को मिलेगा। सरकार का कहना है कि योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ी है।

ऐसे चेक करें भुगतान का स्टेटस

किस्त जारी होने के बाद महिलाएं घर बैठे अपने भुगतान की जानकारी ऑनलाइन देख सकती हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प चुनें।
  • समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद भुगतान की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

किन महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?

लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को दिया जाता है। इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें निर्धारित हैं।

  • महिला मध्य प्रदेश की निवासी हो।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो।
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।
  • परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो।
  • परिवार के नाम चार पहिया वाहन न हो।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं पात्र हैं।
  • आवेदन के समय महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/round-of-transfers-begins-in-mp-72-officers-transferred-list-released/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़