लाखा बंजारा झील किनारे गंगा आरती.. छठ व्रतियों ने लिया धर्मलाभ

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट के पास की गई गंगा आरती में आस्था और श्रद्धा का समागम दिखाई दिया। आकर्षक सजावट के बीच गंगा आरती सम्पन्न हुई। जहां इस साल सूर्य षष्ठी 2025 यथा छठ पूजा 2025 का चार दिवसीय अनुष्ठान लाखा बंजारा झील किनारे 24 से 28 अक्टूबर तक उत्साह के साथ किया जा रहा है। वहीं छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं ने चकराघाट के पास गंगा आरती में बड़ी संख्या में परिवार सहित शामिल होकर धर्मलाभ लिया। झील के घाटों पर पुण्य स्नान के लिए छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी।

मीलों दूर से आए भक्त और उपासक
दूर-दूर से आये श्रद्धालु, भक्त और उपासक छठ पूजा अनुष्ठान के साथ श्रद्धाभाव से गंगा आरती में भी शामिल हुए। छठ व्रतियों द्वारा कार्तिक शुक्ल पक्ष में यह अनुष्ठान महापर्व मनाया जाता है। स्मार्ट सिटी द्वारा पुनर्विकास और सौन्दर्यीकरण के बाद से कार्तिक छठ पूजा के अनुष्ठानों में लाखा बंजारा झील किनारे बने चकराघाट से लेकर गणेशघाट तक लगभग 400 मीटर विशाल घाट का छठ घाटों के रूप में उपयोग किया जाता है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के बाद सभी श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल हुए। मंगलवार को प्रात: बेला में उदीयमान आदित्य देव को अर्घ्य अर्पित कर इस छठ पर्व 2025 का पारण/समापन हो गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/encroachment-drive-sagar-motinagar-illegal-hoardings-removed/

सागर में दिखा गंगा किनारे का नजारा
शहर की पहचान ऐतिहासिक धरोहर लाखा बंजारा झील को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने व स्वच्छता के प्रति जन-जागरुकता लाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में लाखा बंजारा झील किनारे चकराघाट पर आयोजित की जा रही गंगा आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विभिन्न वार्डों के नागरिक महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ भक्ति में बह गए। स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा चकराघाट पर किए गये सौन्दर्यीकरण के कार्यों के कारण यह ऐतिहासिक स्थल नागरिकों के आकर्षण व श्रद्धा का केंद्र बन चुका है, गंगा आरती ने बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिकों को झील से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़