वैध कॉलोनी में अवैध जैसी बदहाली! गंदे पानी और टूटी सड़कों के बीच जिंदगी काट रहे रहवासी

वैध कॉलोनी में अवैध जैसी बदहाली! गंदे पानी और टूटी सड़कों के बीच जिंदगी काट रहे रहवासी
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी/ शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गायत्रीनगर वार्ड क्रमांक 21 की मित्र विहार कॉलोनी में विकास के दावों की जमीनी हकीकत सवाल खड़े कर रही है। कॉलोनी वैध होने के बावजूद यहां न पक्की सड़कें हैं और न ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था। नतीजा यह है कि रहवासी सालों से गंदगी, जलभराव और बदहाल रास्तों के बीच जीवन गुजारने को मजबूर हैं। विडंबना यह है कि तीन बार जनसुनवाई में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

सालभर जमा रहता है गंदा पानी, बोरवेल भी प्रभावित

नीरज टॉकीज और आचार्य आईटीआई कॉलेज के पीछे स्थित मित्र विहार कॉलोनी के रहवासियों के मुताबिक, वे पिछले 10 से 15 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। कॉलोनी के लगभग 100×200 मीटर क्षेत्र में नालियों का गंदा पानी जमा होता रहता है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह पानी सालभर सड़ता रहता है। रहवासियों का आरोप है कि गंदे पानी के रिसाव के कारण घरों के बोरवेल के पानी से भी बदबू आने लगी है। ऐसे में पेयजल की शुद्धता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

सड़कें बदहाल, मच्छरों का आतंक; बच्चों-बुजुर्गों की सेहत पर खतरा

कॉलोनी की सड़कें जगह-जगह से उखड़ चुकी हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं लंबे समय से जमा गंदे पानी ने मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ा दी है। रहवासियों का कहना है कि रात में मच्छरों के कारण चैन से सोना मुश्किल है। दूषित वातावरण और संभावित संक्रमण का खतरा बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए विशेष चिंता का विषय बना हुआ है।

18 जून, 25 जून और 2 जुलाई को जनसुनवाई में लगाई गुहार

समस्या को लेकर रहवासी क्षेत्रीय पार्षद को भी अवगत करा चुके हैं। इसके अलावा 18 जून, 25 जून और 2 जुलाई को आयोजित जनसुनवाई में अलग-अलग आवेदन देकर प्रशासन से राहत मांगी गई। इसके बावजूद अब तक न तो जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित हुई और न ही सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। लगातार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

कलेक्टर से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने की मांग

मित्र विहार कॉलोनी के रहवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नाली एवं सड़क निर्माण कराने और दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। साथ ही कलेक्टर से स्वयं कॉलोनी पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण करने की अपील की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सूर्यभान सिंह, बबीता सिंह, अनिष्का, पृथ्वीराज सिंह, नामिका, रज्जन प्रसाद, रोशनी राय, प्राची विश्वकर्मा सहित अन्य कॉलोनीवासी शामिल रहे।

अब सवाल यह है कि जब एक वैध कॉलोनी के रहवासी वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं और जनसुनवाई में बार-बार गुहार लगा चुके हैं, तो उनकी समस्या का समाधान आखिर कब होगा? क्या प्रशासन किसी गंभीर बीमारी या हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते मित्र विहार के रहवासियों को राहत मिलेगी?

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

CM मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा, मंत्री चैतन्य काश्यप बने नए प्रभारी मंत्री, नियुक्ति आदेश जारी

about 2 hours ago

ये रिश्ता क्या कहलाता है? MP के ओबीसी नेता नजर आए एक साथ, आखिर क्या पक रही खिचड़ी?

about 4 hours ago

साल की शुरुआत में बदल सकता है मोहन मंत्रिमंडल, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर तैयार हो सकती है लिस्ट

about 5 hours ago

संविधान दिवस उत्सव 2026: सीएम मोहन यादव करेंगे MP विधानसभा में 'संविधान गैलरी' का उद्घाटन

about 5 hours ago

मुख्य नहर में पानी छोड़े 15 दिन, फिर भी खेतों तक नहीं पहुंचा पानी लिफ्ट इरीगेशन योजना बंद होने से किसान परेशान

about 5 hours ago

सागर जहरीली शराब: कलेक्टर ने कहा, मदिरा खरीदने के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य होने की खबर पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन

about 6 hours ago

और पढ़ें

ये रिश्ता क्या कहलाता है? MP के ओबीसी नेता नजर आए एक साथ, आखिर क्या पक रही खिचड़ी?
मध्यप्रदेश

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
मध्यप्रदेश

बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रावासों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं
मध्यप्रदेश

जबलपुर की स्वच्छता पर सियासी संग्राम: सरकार से 50 करोड़ की मांग, 'संविधान बचाओ' रैली में उतरेंगी एक हजार महिलाएं

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती
मध्यप्रदेश

दो साल के ब्रेक के बाद 10वीं में लहराया परचम, अब मॉडल स्कूल में बायोलॉजी लेकर नीट की तैयारी में जुटीं पार्वती

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा
नेशनल पॉलिटिक्स

NDA गठबंधन में लगातार बढ़ रही ताकत, 293 से 320 तक पहुंचा सांसदों का आंकड़ा, अकाली दल की सांसद के जुड़ने की चर्चा