MP Congress News: मध्यप्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव… पदाधिकारियों की घट सकती है टीम!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP Congress News: मध्यप्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव… पदाधिकारियों की घट सकती है टीम!

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस में मिशन 2028-29 को ध्यान में रखते हुए बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा कार्यकारिणी को जल्द भंग कर नई टीम के गठन की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो महीनों में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का ऐलान किया जा सकता है।

पार्टी को पर्याप्त समय देने वालों की नियुक्ति
नई टीम में ऐसे नेताओं को प्राथमिकता मिलने की चर्चा है, जो संगठन में सक्रिय हैं, जमीनी स्तर पर काम करते हैं और पार्टी को पर्याप्त समय दे सकते हैं। कांग्रेस नेतृत्व इस बार कार्यकारिणी को अधिक प्रभावी और जिम्मेदार बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

253 से घटकर करीब 125 पदाधिकारियों की हो सकती है टीम
वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में करीब 253 पदाधिकारी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, नई कार्यकारिणी में यह संख्या घटाकर लगभग 125 किए जाने की तैयारी है। यानी संगठन का आकार बढ़ाने के बजाय छोटी लेकिन ज्यादा सक्रिय और जवाबदेह टीम बनाने पर जोर रहेगा। पार्टी नेताओं को केवल राजनीतिक या क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर पद देने के बजाय उनकी संगठनात्मक क्षमता, जमीनी पकड़ और सक्रियता को प्राथमिकता दे सकती है।

MP Breaking News: प्रदेश में गहराया शक्कर का संकट… स्टोर्स में तय की गई लिमिट!

दोहरी जिम्मेदारी वाले नेताओं पर भी हो सकता है फैसला
नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान एक से अधिक पद संभाल रहे नेताओं की जिम्मेदारियों पर भी फैसला लिया जा सकता है। प्रदेश पदाधिकारी होने के साथ-साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे नेताओं को किसी एक पद तक सीमित किया जा सकता है। विधायक होने के साथ जिला संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं के लिए भी नया फॉर्मूला लागू होने की संभावना है। इस कदम से संगठन में नए और सक्रिय चेहरों को मौका मिलने का रास्ता खुल सकता है।

गुटबाजी पर नियंत्रण, सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता
मध्यप्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से अलग-अलग वरिष्ठ नेताओं के खेमों का प्रभाव चर्चा का विषय रहा है। नई कार्यकारिणी के जरिए पार्टी नेतृत्व गुटीय समीकरणों के बजाय संगठनात्मक सक्रियता और चुनावी उपयोगिता को प्राथमिकता देने की कोशिश कर सकता है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह और अरुण यादव जैसे वरिष्ठ नेताओं के करीबी माने जाने वाले नेताओं की भूमिका भी उनकी सक्रियता और संगठन में योगदान के आधार पर तय हो सकती है।

MP Police News: पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव… कई थाना प्रभारी इधर से उधर!

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी
माना जा रहा है कि मिशन 2028 विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश संगठन को अभी से मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। नई कार्यकारिणी के गठन को पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है।

Onion Price Hike: प्याज 65 रुपये किलो! महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अब चलेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़