मध्यप्रदेश सरकार का हवाई बेड़ा होगा मजबूत... 225 करोड़ रुपये में खरीदा फ्रांस की कंपनी से हैलीकॉप्टर

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश सरकार का हवाई बेड़ा होगा मजबूत... 225 करोड़ रुपये में खरीदा फ्रांस की कंपनी से हैलीकॉप्टर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश सरकार अपने सरकारी हवाई बेड़े को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। रिपोर्टों के अनुसार प्रदेश सरकार ने फ्रांस की एयरबस से करीब 225 करोड़ रुपए की लागत वाला ACH160 हेलीकॉप्टर खरीदा है। इसकी डिलीवरी नवंबर में प्रस्तावित बताई जा रही है। इसके साथ ही करीब 350 करोड़ रुपए कीमत का Bombardier Challenger 3500 जेट भी सरकारी बेड़े में शामिल किए जाने की प्रक्रिया में है।

9 लोगों के बैठने की क्षमता
रिपोर्ट के मुताबिक Airbus ACH160 हेलीकॉप्टर में दो पायलट समेत कुल 9 लोग यात्रा कर सकेंगे। इसकी अधिकतम उड़ान अवधि करीब 4 घंटे 30 मिनट बताई गई है, जबकि इसकी क्रूज स्पीड लगभग 155 नॉट रहने की जानकारी सामने आई है। सरकारी इस्तेमाल के लिए इसे लंबी दूरी की यात्राओं और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए उपयोग किया जा सकता है।

350 करोड़ का Challenger 3500 भी बेड़े में शामिल
सरकार के हवाई बेड़े में Bombardier Challenger 3500 बिजनेस जेट को भी शामिल किए जाने की तैयारी है। रिपोर्टों के अनुसार यह विमान 26 या 27 सितंबर को कनाडा के टोरंटो से भारत के लिए रवाना हो सकता है। इसके 30 सितंबर तक भोपाल पहुंचने की संभावना बताई गई है। यह विमान आधुनिक बिजनेस जेट श्रेणी का है और इसे सरकारी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना बताई जा रही है।

BJP News: शिवप्रकाश-चंद्रशेखर-विप्लव बदलेंगे एमपी बीजेपी की दशा… दिखाई देने लगा असर!

हवाई पट्टियों और रनवे का होगा अपग्रेड
नए हेलीकॉप्टर और जेट के संचालन को देखते हुए प्रदेश में हवाई बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश की मौजूदा हवाई पट्टियों और रनवे को अपग्रेड करने की तैयारी है। इसके अलावा अगले दो वर्षों में करीब 63 नए हेलिपैड तैयार करने का लक्ष्य बताया गया है। योजना के तहत ऐसा हेलिपैड नेटवर्क विकसित करने की कोशिश है, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में करीब 50 किलोमीटर के दायरे में हेलिपैड की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

वीआईपी आवाजाही और कनेक्टिविटी पर फोकस
सरकार के इस प्रस्तावित विस्तार का उद्देश्य प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों तक हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करना और सरकारी यात्राओं के लिए उपलब्ध संसाधनों को बढ़ाना बताया जा रहा है। नए हेलिपैड और अपग्रेड किए जा रहे एयरस्ट्रिप नेटवर्क से प्रशासनिक अधिकारियों और वीआईपी मूवमेंट के दौरान आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने की योजना है। हालांकि, हेलीकॉप्टर और जेट की खरीद, डिलीवरी तथा हेलिपैड निर्माण से जुड़ी अंतिम आधिकारिक जानकारी और समयसीमा में बदलाव संभव है।

Ladli Bahna News: ‘लाड़ली बहना योजना बंद कराना चाहती है कांग्रेस’… सीएम डॉ. मोहन यादव का आरोप

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़