MP Weather: एमपी में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी!…17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP Weather: एमपी में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी!…17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 27 और 28 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के अनुसार सागर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में चार इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर शामिल हैं।
इन जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है।

Exclusive News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का चीनी की कीमतों पर बयान… बोले- 90 प्रतिशत लोग नहीं करते मीठा पसंद

भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के आसार
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। लगातार सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून ट्रफ, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय रहने से बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर के कारण अगले 24 से 48 घंटे तक कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

29-30 अगस्त को कम हो सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 और 30 अगस्त के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है। करीब 48 घंटे बाद सक्रिय मौसम प्रणाली के कमजोर पड़ने से तेज बारिश का दौर थमने की संभावना जताई गई है। हालांकि राहत लंबे समय तक रहने की उम्मीद नहीं है। सितंबर की शुरुआत में मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। ऐसे में प्रशासन और आम लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

मोदी कैबिनेट में बदलाव के संकेत… तीन केंद्रीय मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़