इंदौर में 20 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, घर की नौकरानी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित सोनी परिवार के घर से 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि इस चोरी की पूरी पटकथा घर की ही नौकरानी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लिखी थी।

इंदौर में 20 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, घर की नौकरानी ही निकली मास्टरमाइंड, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश
Shiv Sharan

इंदौर/खबर डिजिटल/नरेन्द्र महावर/ इंदौर शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में सोनी परिवार के घर हुई लाखों रुपये के जेवरात चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि चोरी की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी।

योजनाबद्ध तरीके से दिया चोरी की वारदात को अंजाम,

पुलिस के मुताबिक, घर में करीब नौ महीने से काम कर रही पिंकी धीरे-धीरे सोने और चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर अपने प्रेमी युवराज को सौंपती रही। युवराज पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घर से जेवरात गायब किए और बाद में उन्हें बेचने व गिरवी रखने के जरिए रकम जुटाई।

मोबाइल चैट और बैंक लेनदेन से पुलिस को मिले अहम सुराग

बताया जा रहा है कि चोरी से मिली रकम का इस्तेमाल दोनों ने मौज-मस्ती और खरीदारी में किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस पैसे से बैंक में एफडी भी कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल चैट और आर्थिक लेनदेन से जुड़े अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के अधिकांश जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए अधिकांश जेवरात बरामद कर लिए हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस चोरी की पूरी रकम, जेवरात के लेनदेन तथा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

23 minutes ago

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

about 1 hour ago

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

about 1 hour ago

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

about 2 hours ago

Bhopal Gas Tragedy 1984 की उस काली रात से 2026 तक... पढ़े अनकहे किस्से सिर्फ खबर डिजिटल पर

about 2 hours ago

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

about 2 hours ago

और पढ़ें

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन
किसान समाचार

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
कानून और अदालत

शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा
राजनेता प्रोफाइल

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा

 मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
नेशनल पॉलिटिक्स