अरविन्द तिवारी, रीवा। रीवा के एनसीसी मैदान में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर सियासी प्रहार किए। सीएम ने कांग्रेस पर संविधान का अपमान करने, आपातकाल थोपने और राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी करने के आरोप लगाए। धारा 370 और बाबा साहेब अंबेडकर के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर में यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।












