इंजीनियरिंग डे: सीएम डॉ.मोहन यादव ने क्यों कहा भगवान हनुमान के समान हैं इंजीनियर?

इंजीनियरिंग डे: सीएम डॉ.मोहन यादव ने क्यों कहा भगवान हनुमान के समान हैं इंजीनियर?
Khabar Digital Admin

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंजीनियरिंग डे पर कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कहा - भगवान हनुमान के समान हैं हमारे इंजीनियर। इस दौरान सीएम ने 7 इंजीनियरों को मोक्षगुंडम विश्वैशरैया-4 ठेकेदारों को विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी महत्वपूर्ण कामों से इंजीनियरों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 सितंबर को इंजीनियरिंग डे-2025 पर घोषणा करते हुए कहा कि 'मध्यप्रदेश में इंजीनियर्स रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। प्रदेश में इंजीनियरों को नई तकनीक और कार्यपद्धति का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे हमारी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इंजीनियर्स एक प्रकार से भगवान हनुमान के समान हैं। देश के अभियंताओं ने चिनाब ब्रिज जैसे निर्माण कर हर अवसर पर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है।' यह अहम घोषणा की।

यह भी पढ़ें – World Para Athletics Championship: 104 देशों के 2200 एथलीट्स होंगे शामिल - Khabar Digital

सीएम डॉ. यादव राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप, न्यूज लेटर और लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली का भी शुभारंभ किया। उन्होंने 7 इंजीनियरों को मोक्षगुंडम विश्वैशरैया पुरस्कार और 4 ठेकेदारों को विश्वकर्मा पुस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अभियंता का अर्थ है आरंभ और शुभारंभ कर्ता। ईश्वर सबसे बड़ा अभियंता है। ईश्वर ने संसार रचा है। सर मोक्षगुंडम विश्वैश्वरैया ने 20वीं शताब्दी में देश के कठिन समय में अभियांत्रिकी के नए कीर्तिमान गढ़े। महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने पहली बार दुनिया को बताया कि पौधों में प्राण होते हैं।

यह भी पढ़ें – Modi @75: गाँधी मार्ग पर चलते नरेन्द्र मोदी – Khabar Digital

लोक निर्माण विभाग में अच्छा कार्य करने वाले इंजीनियर्स आज पुरस्कृत हुए हैं। सभी का अभिनंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम गति शक्ति जैसे अनेक कार्यों से इंजीनियर्स को प्रोत्साहित कर रहे हैं। जब हमारा अंतरिक्ष मिशन फेल हुआ तो वे वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए। वैज्ञानिकों ने चुनौतीपूर्ण समय में महत्वपूर्ण काम किए। आज हमारी संसद के दोनों भवन मध्यप्रदेश की प्राचीन संरचनाओं से प्रेरित हैं।

लोक कल्याण के काम कर रहे सभी विभाग
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने लोक कल्याण की शुरुआत की है। राज्य सरकार के सभी विभाग इसी भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने लोकपथ ऐप लॉन्च किया है। कभी ताज महल बनाने पर कारीगरों के हाथ काट लिए जाते थे। आज अपनी तकनीकी नवाचारों के माध्यम से हम एक नहीं अनेक ताजमहल खड़े करने की क्षमता रखते हैं।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर महिलाओं के लिए तोहफा – Khabar Digital

भगवान विश्वकर्मा हमारे सबसे बड़े इंजीनियर हैं। उन्होंने पु्ष्पक विमान की रचना की। यह विमान श्रीराम और सीताजी को लंका से वापस लेकर आया। इंजीनियर्स एक प्रकार से भगवान हनुमान के समान हैं। देश के अभियंताओं ने चिनाब ब्रिज जैसे निर्माण कर हर अवसर पर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। इस मौके उन्होंने घोषणा की, कि मध्यप्रदेश में इंजीनियर्स रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। प्रदेश में अभियंताओं को नवीन तकनीक और कार्यपद्धति का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे हमारी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

अधोसंरचना के क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रहा एमपी
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश अधोसंरचना के क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की धारा प्रभावित हुई है और मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसे पूर्ण संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग सभी संबंधित विभाग और प्राधिकरण के साथ समन्वय के साथ कार्य कर रहा है। सर विश्वेश्वरैया की भावना के अनुरूप प्रदेश में लोक निर्माण से लोक कल्याण के कार्य हो रहे हैं। वे कहते थे कि इंजीनियर केवल पुल-पुलिया नहीं बनाते, बल्कि वे देश को नया आकार देते हैं। इंजीनियर्स की कल्पना से ही राष्ट्र के विकास की गाथा लिखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें – Khabar Digital के पास है – रीवा में आदिवासी किसान पर पुलिस की मारपीट वीडियो का सच, पढ़ें खबर – Khabar Digital

चिनाब नदी पर बना ऐतिहासिक ब्रिज, मिजोरम तक रेल नेटवर्क पहुंचाने का श्रेय इंजीनियर्स को जाता है। हमें पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास कार्यों को गति देना है। प्रदेश में भू-जल संरचनाओं पर कार्य हो रहा है। अब तक प्रदेश में 500 लोक कल्याण सरोवर बन चुके हैं। आजादी के बाद पहली बार लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर्स को पुरस्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज 7 इंजीनियर को मोक्षगुंडम विश्वैशरैया पुरस्कार और 4 ठेकेदारों को विश्वकर्मा पुस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। एक अच्छा इंजीनियर केवल ज्ञान से नहीं, अच्छी वर्कमैनशिप से बनता है। प्रदेश में इंजीनियर्स को नई तकनीकों के अनुसार प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में इंजीनियर्स रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट प्रारंभ करने की कल्पना की गई है। यहां प्रदेश के साथ देशभर के इंजीनियर्स को प्रशिक्षण मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने लोकपथ ऐप जैसे अनेकों नवाचार किए हैं। आज लोक निर्माण प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया जा रहा है। इससे गुणवत्ता के साथ पार्दशिता आएगी। रोड ट्रैकिंग ऐप का भी लोकार्पण होगा। उन्होंने कहा कि इससे हर सड़क का पूरा डेटा इंजीनियर्स के पास होगा। साथ ही आज लोक निर्माण विभाग के मंथली न्यूज लेटर की भी शुरुआत हो रही है। अगले दो से तीन महीने में एक विशेष ऐप भी आएगा, जो कार्य पूर्ण होने की समय सीमा का आंकलन करेगा। पीएम गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से पुलों के डिजाइन निर्माण में मदद मिलेगी। पीएम गति शक्ति पोर्टल पर विभाग की सभी संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितम्बर को करेंगे त्योंथर दौरा, करोड़ों की सौगात देंगे - Khabar Digital

भारत के विकास में इंजीनियरों की अहम भूमिका
प्रसिद्ध इंजीनियर-लेखक प्रशांत पॉल ने कहा कि आज से 2 हजार साल पहले विश्व की जीडीपी की एक तिहाई भारत की थी। इसमें हमारे इंजीनियर्स की अहम भूमिका की थी। विश्व का सबसे बड़ा धर्मस्थल कम्बोडिया का हिंदु मंदिर है। बीजिंग की टाउन प्लानिंग एक हिंदु व्यक्ति ने की है। इंजीनियर्स ने देश में बड़े-बड़े स्टेडियम का निर्माण किया। आज देश में अनेक ऐसी संरचनाएं मौजूद हैं, जो इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हैं। अनाईकट्टू भारत का पहला बांघ है, जो चोल शासनकाल में हमारे इंजीनियरों ने बनाया था। हजारों वर्ष पहले इंजीनियरों ने टेक्सटाइल डिजाइनिंग के लिए मशीनों का निर्माण किया। नए मध्यप्रदेश के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका काफी अहम होगी।

पॉल ने कहा कि उज्जैन के वराहमिहिर ने खगोलशास्त्र की कई गणनाएं कीं। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर ईरान के शासक ने उन्हें वैधशाला स्थापित करने के लिए बुलाया था। यह देश का दुर्भाग्य है कि भारत में वराहमिहिर के कार्यों को अधिकांश लोग आज नहीं जानते हैं। 11वीं शताब्दी में राजा भोज ने हाइड्रोलिक पावर और यांत्रिकी के डिजाइन तैयार कराए थे। उसके 100 साल बाद यूरोप में यांत्रिकी पर कार्य प्रारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लोक निर्माण को लोक कल्याण से जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें – MP Tirth Darshan Yojana: कांग्रेस का आरोप - गरीब जनता वंचित है, भाजपाइयों के घर बनती है लिस्ट ! - Khabar Digital

इन्हें मिला सम्मान
सुनील कौरव, प्रीति यादव, प्रमेश कोरी, संजीव कालरा, भुवना जोशी, राजीव श्रीवास्तव, दीपक शर्मा और विक्रम सोनी को मोक्षगुंडम विश्वैशरैया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा पुरस्कार
हैदराबाद की फर्म मेसर्स एनसीसी लिमिटेड, भोपाल की फर्म मेसर्स निविक कंस्ट्रक्शन, गुरुग्राम की फर्म मेसर्स आरके जैन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. और नौगांव की फर्म मेसर्स हरगोविंग गुप्ता को विश्वकर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एमपीआरडीसी भोपाल के सहायक महाप्रबंधन डॉ. दीपक पांडे को रानी दुर्गावती पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!