​गिरिराज एसोसिएट पर कथित अवैध उत्खनन के आरोप, कार्रवाई और संयुक्त जांच की मांग

घंसौर। बरेला पावर प्लांट के समीप स्थित ग्राम बिनेकी में गिरिराज एसोसिएट से जुड़े कथित अवैध उत्खनन का मुद्दा गरमाया हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकारी और आदिवासी भूमि पर उत्खनन के आरोप लगाते हुए प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

​गिरिराज एसोसिएट पर कथित अवैध उत्खनन के आरोप, कार्रवाई और संयुक्त जांच की मांग
Shiv Sharan

मनोज नामदेव, सिवनी, घंसौर। बरेला पावर प्लांट से सटे ग्राम विनेकी में गिरिराज एसोसिएट से जुड़े कथित अवैध उत्खनन का मामला लगातार सुर्खियों में है। सरकारी जमीन और आदिवासी समुदाय की भूमि पर उत्खनन किए जाने के आरोपों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई सामने नहीं आने से स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है कि तमाम सवाल उठने के बाद भी संबंधित विभागों की कार्रवाई धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है गिरिराज एसोसिएट के मालिक अखिलेश सिंह को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है क्या उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का कोई भय नहीं है, या फिर जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले को गंभीरता से लेने को तैयार नहीं हैं ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अब बिनेकी के ग्रामीण और क्षेत्रवासी प्रशासन से मांग रहे हैं।

आरोप गंभीर, फिर कार्रवाई का इंतजार क्यों

स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि बिनेकी में सरकारी भूमि के साथ आदिवासी समुदाय की जमीन पर भी उत्खनन किया जा रहा है। यदि ये आरोप सही हैं तो यह केवल खनन नियमों का मामला नहीं, बल्कि आदिवासी अधिकारों और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे में खनिज विभाग और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि मौके पर पहुंचकर भूमि की वास्तविक स्थिति का पता लगाएं। उत्खनन की अनुमति, खसरा रिकॉर्ड, सीमांकन और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की जांच करें। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि जब इस मामले को लेकर लगातार आवाज उठ रही है तो कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा

18 मार्च के निरीक्षण के बाद भी सवाल बरकरार

इस मामले में 18 मार्च 2026 के निरीक्षण प्रतिवेदन में खसरा नंबर 243 और लगभग 1.35 हेक्टेयर भूमि का संदर्भ सामने आया है। इसके बाद तहसीलदार और एसडीएम घंसौर को भेजे गए पत्र, नोटिस और कार्य रोकने के आदेश (Stop Work) से संबंधित प्रमाणित दस्तावेजों की मांग भी की गई है।

अब सवाल यह है कि निरीक्षण के बाद क्या कार्रवाई हुई क्या संबंधित स्थल पर उत्खनन बंद कराया गया क्या जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया गया? यदि कार्य रोकने का आदेश जारी हुआ था तो उसका पालन किसने सुनिश्चित कराया? और यदि आदेश का पालन नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

10006060741000606078

फ्लाई ऐश के निष्पादन को लेकर भी गंभीर आशंका

बरेला पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश के संभावित निष्पादन को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता है। आशंका जताई जा रही है कि कथित उत्खनन से तैयार किए जा रहे स्थल का उपयोग फ्लाई ऐश के निष्पादन के लिए किया जा सकता है। यदि ऐसा है तो पर्यावरणीय स्वीकृति, भूजल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का पालन हुआ है या नहीं, इसकी जांच जरूरी है।खसरा नंबर 243 और 227 से जुड़े सरकारी नाले के प्राकृतिक बहाव, कृषि भूमि, कुओं और हैंडपंपों पर संभावित प्रभाव को लेकर भी सवाल उठाए जा चुके हैं। आखिर ग्रामीणों के पर्यावरण और स्वास्थ्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

क्या स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगा?

अब पूरा मामला स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली की परीक्षा बन चुका है। क्या प्रशासन मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करेगा? क्या गिरिराज एसोसिएट से संबंधित उत्खनन की वैधानिकता की जांच होगी? क्या सरकारी और आदिवासी भूमि की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाएगी? या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह सरकारी फाइलों में उलझकर रह जाएगा?

ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन, खनिज विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे। यदि अवैध उत्खनन या पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। अब सवाल सिर्फ गिरिराज एसोसिएट पर लगे आरोपों का नहीं, बल्कि प्रशासन की जवाबदेही का भी है। आखिर किसके दबाव में कार्रवाई रुकी हुई है? क्या प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगा? या फिर विनायकी के ग्रामीण इसी तरह कार्रवाई का इंतजार करते रहेंगे? संबंधित कंपनी के मालिक अखिलेश सिंह एवं जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

23 minutes ago

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

about 1 hour ago

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

about 1 hour ago

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

about 2 hours ago

Bhopal Gas Tragedy 1984 की उस काली रात से 2026 तक... पढ़े अनकहे किस्से सिर्फ खबर डिजिटल पर

about 2 hours ago

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

about 2 hours ago

और पढ़ें

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज
मध्यप्रदेश

गुना में झोलाछाप डॉक्टरों का भंडार, स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी में चल रहा इलाज

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल
मध्यप्रदेश

Bhopal Gas Tragedy: उस खौफनाक रात की कहानी बयां करती हैं ये 5 फिल्में और सीरीज, देखकर कांप उठेगा दिल

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन
मध्यप्रदेश

प्लेएक्सस्ट्रीम स्कूल प्रीमियर लीग कबड्डी चैंपियनशिप के चयन (ट्रायल) में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 21 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन
किसान समाचार

सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला: धान का उपार्जन 1 दिसम्‍बर से आरंभ होकर चलेगा 20 जनवरी तक और 23 दिसंबर तक होगा ज्‍वार-बाजरा का उपार्जन

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग
मध्यप्रदेश

चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय का चर्चा में एक पत्र, इंदौर सांसद शंकर लालवानी से की बड़ी मांग

 शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा
कानून और अदालत

शादी टूटी, अब अरबों की कंपनी पर ठनी! Zoho के शेयर विवाद में नया खुलासा

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश

भोपाल में 12 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक जुटेंगे विपक्ष के दिग्गज नेता

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा
राजनेता प्रोफाइल

अमेठी की हार बनी नई शुरुआत, स्मृति ईरानी ने सुनाया जिंदगी बदलने वाला किस्सा

 मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
नेशनल पॉलिटिक्स

मोहम्मद शमी की BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज